एटा, व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में थाना अलीगंज पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने अपहरण के एक मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में चल रहे वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ अभियान के तहत थाना अलीगंज क्षेत्र में दर्ज मुकदमा क्रमांक 267/2025 (धारा 137(2)/87 भारतीय न्याय संहिता) में फरार आरोपी प्रान्शू (उम्र करीब 19 वर्ष), पुत्र सत्यभान, निवासी ग्राम अगौनापुर, थाना अलीगंज, जिला एटा को पुलिस टीम ने दबिश देकर गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाने में विधिक कार्रवाई पूरी की जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस की सतर्कता और त्वरित एक्शन का बेहतरीन उदाहरण है, जिससे क्षेत्र में अपराधियों में दहशत और आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़ी है।गिरफ्तारी करने वाली टीम:उपनिरीक्षक कपिल कुमार
उपनिरीक्षक ह्रदेश कुमार दुबे
कांस्टेबल अरविंद कुमार
एटा पुलिस की इस मुस्तैदी को क्षेत्रवासियों ने सराहा है।
