एटा के *किदवई नगर निवासी* विशाल कुमार *ने प्रधानमंत्री सूर्य* घर *मुफ्त बिजली योजना* के *तहत* अपने *घर* पर *3 किलोवॉट* का *सोलर रूफटॉप प्लांट लगवाकर* सकारात्मक अनुभव साझा किया है। *उन्होंने बताया* कि *इस सोलर प्लांट* की *कुल लागत* लगभग 1 लाख 80 हजार रुपये थी, जिसमें उन्हें 1 लाख 8 हजार रुपये की *सब्सिडी/छूट प्राप्त हुई।* इसके बाद *उनकी जेब से* मात्र *72 हजार रुपये* का ही *खर्च आया।*
वही *लाभार्थी* विशाल कुमार *ने कहा* कि *सोलर रूफटॉप लगने* के बाद *उनके बिजली बिल* में उल्लेखनीय *कमी आई* है। पहले जहां उनका बिजली *बिल करीब 3000* रुपये *प्रतिमाह आता* था, वहीं *अब घटकर मात्र 250* रुपये रह गया है। उन्होंने योजना को आमजन के लिए लाभकारी बताते हुए पूर्ण संतुष्टि व्यक्त की और अन्य लोगों से भी सोलर रूफटॉप अपनाने की अपील की।
