एटा पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को निष्पक्ष न्याय दिलाने की मांग, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
जलेसर/एटा।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा 1897, एटा इकाई द्वारा नायब तहसीलदार जलेसर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में उन्नाव के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर से संबंधित प्रकरण में निष्पक्ष, पारदर्शी एवं न्यायसंगत सुनवाई कराए जाने की मांग की गई।
महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि उक्त प्रकरण में कुछ संगठित समूहों द्वारा जानबूझकर वातावरण को प्रभावित कर दबाव बनाया गया, जिसके चलते बिना सभी तथ्यों पर समुचित विचार किए एकतरफा धारणा प्रस्तुत की गई। उनका कहना है कि यह स्थिति न्याय के मूल सिद्धांत “जब तक दोष सिद्ध न हो, तब तक निर्दोष” के विपरीत है।
क्षत्रिय महासभा ने मांग की कि जब तक माननीय न्यायालय द्वारा दोष सिद्ध नहीं किया जाता, तब तक मीडिया ट्रायल पर पूर्ण रूप से रोक लगाई जाए, ताकि न्यायिक प्रक्रिया स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से आगे बढ़ सके और किसी भी पक्ष के साथ अन्याय न हो।
ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष एटा ओम प्रताप सिंह, विक्की ठाकुर, पम्मी ठाकुर, श्यामवीर सिंह, सतेन्द्र जादौन, अभय ठाकुर, नरेश प्रताप सिंह, सज्जन सिंह सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एटा पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को निष्पक्ष न्याय दिलाने की मांग, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
