• Wed. Mar 4th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

जबलपुर जनजाति सुरक्षा मंच महाकौशल प्रान्त की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।* *जबलपुर

 *जनजाति सुरक्षा मंच महाकौशल प्रान्त की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।*
*जबलपुर-* जनजाति सुरक्षा मंच, महाकौशल प्रान्त की एक महत्वपूर्ण प्रान्तीय बैठक आज वनवासी विकास परिषद, महाकौशल प्रान्त, जबलपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में महाकौशल प्रान्त के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
बैठक का मुख्य विषय डिलिस्टिंग (Delisting) का ज्वलंत मुद्दा रहा, जिस पर गहन विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि जनजातीय समाज की संवैधानिक पहचान, अधिकारों और आरक्षण व्यवस्था की रक्षा के लिए डिलिस्टिंग का प्रश्न अत्यंत गंभीर एवं निर्णायक है।
इस अवसर पर केंद्र सरकार तक जनजातीय समाज की आवाज़ पहुँचाने के उद्देश्य से *“दिल्ली चलो”* आंदोलन का सर्वसम्मति से आह्वान किया गया। निर्णय लिया गया कि जनजातीय समाज के अधिकारों की रक्षा हेतु एकजुट होकर राष्ट्रव्यापी आंदोलन को सशक्त बनाया जाएगा।
बैठक में संगठनात्मक विस्तार, जनजागरण, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा आंदोलन की रणनीति पर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। अंत में सभी कार्यकर्ताओं से समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रान्त संयोजक श्री महेश कोल, संरक्षक श्री भगत सिंह नेताम, सह-संयोजक श्री अमोल मार्को, श्री आशीष कुमार कोल मीडिया प्रमुख, सदस्य श्री नीरज मरकाम, श्री सरदारी लाल कोल, श्री डॉ. श्याम सिंह कुमरे, श्री अर्जुन सिंह मरकाम, श्री किशोरीलाल यादव , श्री घनश्याम सिंह कुशराम ,श्री देवन सिंह मरकाम , श्री जितेंद्र शाह , श्री सोनू जी मरावी, श्री देवसिंह पटेल, श्री प्रेम भैसवार, श्रीमती गुड्डी शीलू सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।