• Wed. Mar 4th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

दमोह-सिमरिया स्टेट हाईवे पर सड़क हादसाः अनियंत्रित वाहन ने मचाई अफरा-तफरी

निर्माणाधीन सड़क के गड्ढे में फंसा ऑटो पलटा सरिया भरी गाड़ी अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हुआ चालक और राहगीरों में हड़कंप

दमोह-सिमरिया स्टेट हाईवे पर सड़क हादसाः अनियंत्रित वाहन ने मचाई अफरा-तफरी

दमोह। दमोह से सिमरिया तक निर्माणाधीन स्टेट हाईवे पर एक और सड़क हादसा सामने आया है। इस बार सरिया से भरा एक ऑपे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे सड़क किनारे खड़ी दो बाइक को भारी क्षति पहुंची। हादसे में एक स्कूटी सवार बालिका बाल-बाल बच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खचना नाका से रसीलपुर की ओर सरिया लेकर जा रहा ऑपे वाहन अचानक नियंत्रण खो बैठा और सड़क पर पलट गया। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई।

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पलटे हुए वाहन को सीधा किया, जिससे आवागमन पुनः शुरू हो सका। हादसे में सड़क पर खड़ी दो बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि पास से गुजर रही स्कूटी सवार बालिका सुरक्षित रही।

इस घटना ने एक बार फिर से निर्माणाधीन सड़क के कारण हो रहे हादसों की ओर ध्यान खींचा है। स्थानीय प्रशासन से अपील है कि सड़क सुरक्षा के उपायों को मजबूत किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।