जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी
ब्यूरो प्रमुख- बस्ती जनपद
दिनांक: 11 जनवरी 2026
बस्ती: थाना दुबौलिया, थाना कलवारी, एसओजी टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में हत्या में संलिप्त दो वांछित अभियुक्त लवकुश उर्फ लालचन्द निवासी खदरा उपाध्याय थाना दुबौलिया जनपद बस्ती को गिरफ्तार किया गया । मौके से दूसरा अभियुक्त सजरे आलम पुत्र कासिम अली निवासी लारा थाना दुबौलिया जनपद बस्ती भाग गया जिसे पुलिस द्वारा मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बरामदगी में एक .32 बेर अवैध असलहा एवं एक खोखा व एक जिंदा कारतूस,एक पल्सर बाईक, 2280 रूपये प्राप्त किए।
घटना 26 दिसम्बर 2025 को ग्राम बेमहरी टोला खून्नी थाना दुबौलिया जनपद बस्ती में रामजीत उर्फ घरभरन पुत्र ग्रा0 पो0 बेमहरी (खुनीपुरवा) थाना दुबौलिया जनपद बस्ती उम्र करीब 58 वर्ष कोगोली मारकर मारकर हत्या कर दी गयी थी । घटना के पूछताछ के क्रम में यह बात प्रकाश में आया कि अभियुक्त लवकुश उर्फ लालचन्द की बड़ी बहन को सफेद दाग हो गया था जिसको मृतक रामजीत उर्फ घरभरन सोखा को ईलाज हेतु 2 -3 वर्ष पहले दिखाये थे झाड़ फूक कर ईलाज के दौरान ही मृतक रामजीत उर्फ घरभरन सोखा का अभियुक्त की बड़ी बहन के प्रति खराब नीयत रखते हुए अपने वश में कर लिया था और गन्दी हरकत था जिस कारण अभियुक्त लवकुश उर्फ लालचन्द अपनी बड़ी बहन की शादी कर दिया था । अभियुक्त की छोड़ी बहन भी लगभग 6 महीने से बीमार रहने लगी थी उसको भी अभियुक्त के घर वाले मृतक रामजीत उर्फ घरभरन सोखा से झाड़ फूक करा रहे थे । उसी दौरान मृतक रामजीत उर्फ घरभरन अभियुक्त लवकुश उर्फ लालचन्द की छोटी बहन पर भी गलत निगाह रखने लगा । अभियुक्त को लगा कि अभियुक्त लवकुश उर्फ लालचन्द के परिवार के लोगो को मृतक रामजीत उर्फ घरभरन सोखाअपने वश मंव करने लगा है और उल्टी सीधी हरकते करता है । तब अभियुक्त ने योजना बनाकर विवेक चौधरी , सजरे आलम , अरूण कुमार से सम्पर्क कर सुपारी एक लाख रूपया तय कर 26 दिसम्बर 2025 को अभियुक्त लवकुश उर्फ लालचन्द अकेले दो पहिया पल्सर गाड़ी से और विवेक, सजरे आलम, अरूण कुमार हीरो गाड़ी से शाम को 06 बजे मृतक रामजीत उर्फ घरभरन पुत्र रामचेत ग्राम बेमहरी थाना दुबौलिया जनपद बस्ती के घर गये जो बिस्तर पर लेटे हुए थे और बगल में आग जल रही थी तो उपरोक्त सभी अभियुक्तगण वहीं पर हाथ सेंक कर अगल बगल रेकी किये और चले गये । दुबारा लगभग दो से ढाई घण्टे बाद अभियुक्तगण रामजीत उर्फ घरभरन के घर गये । मृतक वही घर के बगल छप्पर में अपने बिस्तर पर सो रहा था । सुनसान पाकर अभियुक्त लवकुश उर्फ लालचन्दमृतक की रजाई हटाकर मुंह देखकर इत्मिनान हो जाने पर की मृतक रामजीत उर्फ घरभरन पुत्र रामचेत ग्राम बेमहरी थाना दुबौलिया जनपद बस्ती ही सो रहा है इस पर अभियुक्त लवकुश उर्फ लालचन्द ने इशारे से अपने सुरारी किलर विवेक , सजरे आलम, अरूण कुमार को हत्या करने के लिये बुलाया और बगल में खड़ा हो गया । बताने पर विवेक, अरूण कुमार अगल बगल खड़े हो गये और सजरे आलम ने अपने हाथ में लिये तमंचे से रामजीत उर्फ घरभरन सोखा के चेहरे पर फायर कर दिया और अभियुक्तगण अपने अपने गाड़ियो पर बैठकर भाग गये थे।
