जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी
ब्यूरो प्रमुख -बस्ती जनपद
दिनांक: 12 जनवरी 2026
बस्ती: थाना कलवारी, एसओजी व सर्विलांस टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र के पास छिनैती की घटना में संलिप्त दो वांछित अभियुक्तों को छिनैती के रुपए, बैग, मोबाइल व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया।
सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र बनरहा के पास 24 दिसम्बर को हुई छिनौती के घटना के सम्बन्ध में थाना कलवारी पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। बस्ती पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में दो वांछित अभियुक्त अभिषेक पाठक पुत्र रमई उर्फ राम बहादुर पाठक निवासी रौहलिया थाना नगर जनपद बस्ती, व सुरेन्द्र पाण्डेय पुत्र सतीश चन्द्र पाण्डेय साकिन संडवलिया थाना दुबौलिया जनपद बस्ती, को छिनैती के 400 रुपए , एक पिट्ठू बैग, मोबाइल व घटना प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ 11 जनवरी 2026 को तुरकौलिया मोड़ (थाना कलवारी) से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमे से सम्बन्धित प्रकाश में आये एक अभियुक्त कमलेश चौधरी पुत्र बाबूराम चौधरी निवासी मझौवा थाना दुबौलिया जनपद बस्ती की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।
पुलिस के पूछताछ में दोनों अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि 24 दिसम्बर को हम लोग शाम 07.30 बजे के लगभग अपाची गाड़ी से बनहरा अस्पताल से थोड़ा से आगे गायघाट की तरफ जाने वाली सड़क पर एक व्यक्ति जो इलेक्ट्रिक स्कूटी से जा रहा था, अपने एक अन्य साथी कमलेश चौधरी पुत्र बाबूराम चौधरी निवासी मझौवा थाना दुबौलिया जनपद बस्ती, के साथ मिलकर आगे रखा बैग छीनकर भाग गये थे। कमलेश के बारे मे पूछा गया तो बता रहा है कि साहब पिछले 5-7 दिनो से उससे हम लोगों की ना ही कोई बात और न ही कोई मुलाकात हुई है। छीने हुए बैग मे मोबाइल व कागजात थे, कागजात को हम लोगो ने रास्ते मे ही फेंक दिया था। अभिषेक के पास जो मोबाइल मौजूद है, वह उसी व्यक्ति का है और बैग जो मेरे पास है, उसी व्यक्ति का छीना हुआ है। चेकिंग में पकड़े जाने के डर से हम लोग इस रास्ते से जा रहे थे कि आप लोगो ने पकड़ लिया। अपने जुर्म की स्वीकारोक्ति कर रहे है।
