• Wed. Mar 4th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

दमोह कलेक्टर ने आज बांदकपुर कॉरिडोर निर्माण कार्यो का जायजा लिया कार्य समय पर पूर्ण हो दिए निर्देश

कार्य निर्धारित समयावधि में और गुणवत्ता के साथ पूर्ण हो
==
मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने भी अपने सुझाव रखे
===

आज बांदकपुर कॉरिडोर निर्माण कार्यो का जायजा लिया। निर्माण कार्यो की प्रगति परअप्रसन्नता व्यक्त करते हुये तय समय-सीमा में गुणवर्त्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। मेन गेट, अप्रोच सड़क, प्लाजा, प्रसाधन, पुलिस सहायता केन्द्र सहित निर्माण कार्यो को निर्धारित समय पर कार्य पूरे करने संबंधित निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया।

आज बांदकपुर कॉरिडोर के निर्माण के लिए प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह लोधी जी ने पिछली बार निर्देश दिए थे, उन निर्देशों के पालन की स्थिति और कॉरिडोर के निर्माण की जो पूरी प्रक्रिया चल रही है, उसकी समीक्षा की है। पूरा कॉरिडोर का पथ घूमकर देखा गया। जो-जो इश्यूज आ रहे हैं, जो-जो महत्वपूर्ण मुद्दे हैं उन सब पर चर्चा की गई और सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

प्रयास किया जाएगा हर 15 दिन में यहाँ का भ्रमण किया जाए और हर 15 दिन में इसकी समीक्षा की जाए, ताकि कार्य की प्रगति निर्धारित समय अवधि में और गुणवत्ता के साथ संपन्न हो सके। भ्रमण के दौरा मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने भी अपने सुझाव रखे।