• Wed. Mar 4th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

हटा। किसानों के बकाया भुगतान को लेकर हटा कृषि मंडी में अनिश्चितकालीन धरना चौथे दिन भी जारी*

मप्र रटेड कोडीनेटर एस के पटैल चाणक्य न्यूज़ इंडिया। *हटा। किसानों के बकाया भुगतान को लेकर हटा कृषि मंडी में अनिश्चितकालीन धरना चौथे दिन भी जारी*

हटा/ किसानों की जायज मांगों को मजबूती देने एवं सरकार का ध्यान किसानों की गंभीर समस्याओं की ओर आकर्षित करने के उद्देश्य से हटा कृषि मंडी परिसर में किसानों के बकाया भुगतान को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी लगातार जारी रहा। यह धरना किसान नेता दीनदयाल पटेल के नेतृत्व में रविवार से प्रारंभ किया गया था।
धरने के दौरान किसानों ने भावांतर योजना की लंबित राशि शीघ्र किसानों के खातों में जमा किए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई। इस अवसर पर समाजसेवी दीनदयाल पटेल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब तक भावांतर की राशि किसानों के खातों में नहीं डाली जाती, तब तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों को उनका बकाया भुगतान शीघ्र नहीं मिला तो आंदोलन को जिला स्तर पर व्यापक रूप दिया जाएगा।
बुधवार को धरना स्थल पर दीनदयाल पटेल की अचानक तबीयत बिगड़ गई, और 108 वाहन सिविल अस्पताल हटा ले जाया गया लेकिन
इसके बावजूद प्रशासन द्वारा समय पर उपचार हेतु चिकित्सक नहीं भेजे जाने का आरोप लगाया गया। दीनदयाल पटेल ने बताया कि उन्हें स्वयं सिविल अस्पताल पहुंचकर उपचार कराना पड़ा, जिससे किसानों में प्रशासन के प्रति नाराजगी देखी गई।
इससे पूर्व धरना स्थल पर किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान, पूर्व मंत्री राजा पटैरया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानक पटेल एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष योगेश ‘गोलू’ सराफ, द्रगपाल सिंह लोधी, कवि चन्द्रभान, एडवोकेट नरेंद्र प्रताप, रवि सिंह लोधी भी पहुंचे और किसानों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया था नेताओं ने किसानों की समस्याओं को गंभीर बताते हुए शीघ्र समाधान की मांग की।