राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर जिला छतरपुर के बड़ामलहरा में आयोजित हिंदू सम्मेलन में राष्ट्रचिंतन और सांस्कृतिक चेतना का भव्य साक्षात्कार देखने को मिला।
इस गरिमामयी कार्यक्रम में पूज्य महाराज बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी की दिव्य एवं प्रेरणादायी उपस्थिति ने समस्त वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित कर दिया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह-क्षेत्र प्रचारक श्री प्रेम शंकर जी, राष्ट्र सेविका समिति की प्रांत प्रचारिका वसुधा सुमन जी की उपस्थिति भी विशेष रही। उनके ओजस्वी मार्गदर्शन और विचारों ने कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों में राष्ट्रसेवा और समाज-जागरण का भाव और अधिक प्रखर किया।
इस अवसर पर सनातन एकता, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना का जो अद्भुत संगम दृष्टिगोचर हुआ, उसने यह स्पष्ट कर दिया कि संघ का शताब्दी वर्ष केवल एक कालखंड नहीं, बल्कि हिंदू समाज के आत्मबोध, संगठन और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प का महापर्व है।
#vskmahakoshal #हिंदू_सम्मेलन #छतरपुर
