• Sun. Mar 22nd, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

विकासखंड हटा में ग्रामोदय से अभ्युदय कार्यक्रम का आयोजन मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में हुआ कार्यक्रम

ग्राम के उदय से ही राष्ट्र उदय होगा – विधायक श्रीमति खटीक
==
ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान में दिया जाए पर्यावरण संरक्षण का संदेश- गंगाराम पटैल
===
विकासखंड हटा में ग्रामोदय से अभ्युदय कार्यक्रम का आयोजन
=
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में हुआ कार्यक्रम
==

मध्य प्रदेश शासन के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्य सरकार द्वारा संचालित ग्राम विकास पखवाड़ा के अंतर्गत ग्रामोदय से अभ्युदय कार्यक्रम की श्रृंखला में विकासखंड हटा में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन के साथ किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक हटा उमा देवी खटीक ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

विधायक उमा देवी खटीक ने कहा कि ग्राम के उदय से ही राष्ट्र का उदय संभव है। ग्रामीण विकास ही राष्ट्र के विकास की नींव है। उन्होंने स्वदेशी एवं ‘वोकल फॉर लोकल’ को अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि जब देश का पैसा देश में रहेगा, तभी भारत एक समृद्ध एवं विकसित राष्ट्र बनकर विश्व गुरु के रूप में उभरेगा। उन्होंने नागरिक कर्तव्यों के पालन एवं परस्पर सहयोग की भावना को भी आवश्यक बताया।

कार्यक्रम में प्रताप पटेल ने स्वावलंबी भारत अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए स्थानीय स्तर पर निर्मित स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने और विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार का आह्वान किया।

जनपद पंचायत अध्यक्ष गंगाराम पटेल ने प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान पर बोलते हुए प्लास्टिक के स्थान पर कागज, कपड़े तथा देसी दोना-पत्तल के उपयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा और स्वास्थ्य लाभ भी होगा।

जनपद सदस्य कन्हैयालाल पटेल ने प्राकृतिक एवं जैविक खेती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए रासायनिक उर्वरकों के दुष्प्रभाव बताए तथा जैविक खेती अपनाने से स्वास्थ्य एवं आर्थिक लाभ प्राप्त होने की जानकारी दी।

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक सुशील नामदेव ने बताया कि शासन के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाई जा रही जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना ही अंत्योदय का उद्देश्य है। उन्होंने स्वदेशी अपनाने, विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार तथा शासन की योजनाओं को ग्राम-ग्राम तक पहुँचाने में प्रस्फुटन समितियों एवं नवांकुर संस्थाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम के अंत में स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई तथा स्वदेशी दौड़ का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों द्वारा स्वदेशी अपनाने एवं जनजागरूकता से संबंधित संदेश प्रस्तुत किए गए।

#Damoh

बाल विवाह प्रशासन ने मौके पर रुकवाया।
ड़ने पर निःशुल्क उपचार की सुविधा मिल सके। मेले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, समूह सखी और स्वास्थ्य सखियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर महिलाओं को बाल विवाह के दुष्प्रभाव, परिवार नियोजन के महत्व और दो बच्चों के बीच कम से कम तीन वर्ष का अंतर रखने के प्रति जागरूक किया गया। टीबी मरीजों को पोषण सहयोग के लिए पोषण पोटली भी वितरित की गई। मेले को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने कहा कि महिला दिवस आधी आबादी के सम्मान और अधिकारों का प्रतीक है। एक स्वस्थ महिला ही सशक्त समाज की नींव रखती है। वहीं उपायुक्त (स्वतरू रोजगार) धनंजय सिंह, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ने महिलाओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य और आजीविका एक-दूसरे के पूरक ह�
पुलिस की मौजूदगी में गैस वितरण किया