• Sat. Jul 25th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा दमोह एवं बटियागढ़ में किराना दुकानों का किया गया औचक निरीक्षण

खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा दमोह एवं बटियागढ़ में किराना दुकानों का किया गया औचक निरीक्षण
==
सोन पपड़ी एवं शुद्ध घी के लिए गए नमूने,गुणवत्ता जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए नमूनें
==
हल्दीराम ब्रांड की पैक्ड सोन पपड़ी में कीड़े पाए जाने की प्राप्त हुई थी शिकायत
==

कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देशो के तहत् खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा जांच दल द्वारा दमोह शहर एवं घनश्यामपुरा, बटियागढ़ में किराना दुकानों का निरीक्षण किया गया।

दमोह शहर में जबलपुर रोड कलेक्टर कार्यालय के सामने स्थित वंदना किराना स्टोर्स का निरीक्षण किया गया। उक्त वंदना किराना स्टोर्स से ग्राहक द्वारा खरीदे गए पैक्ड हल्दीराम ब्रांड सोन पपड़ी में कीड़े पाए जाने की शिकायत की गई थी। शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उपरोक्त हल्दीराम ब्रांड सोन पपड़ी के नमूने जांच हेतु लिए गए। इसी तरह घनश्यामपुरा, बटियागढ़ स्थित सोनम किराना का निरीक्षण किया गया। मौके पर परिसर में विक्रय हेतु संग्रहित शुद्ध घी के नमूने जांच हेतु लिए गए। इन नमूनों को गुणवत्ता जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बोलने से रोका गया और मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री से सदन में आकर जवाब देने की मांग की
टोंक से एस रहमान। – टोंक में जिला कांग्रेस कमेटी ने पेपर लीक मामले को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है..‌ दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन को लेकर पुलिस कार्रवाई को दमनकारी कार्रवाई बताते हुए घंटाघर चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका..
टीबी मुक्त भारत अभियान में अब माय भारत के स्वयंसेवकों की अहम भूमिका, सीएमओ ने बनाया टीबी मुक्त भारत वॉलंटियर

अन्य ख़बरें