• Sat. Feb 7th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

माधव पटेल राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान नई दिल्ली हेतु चयनित

*माधव पटेल राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान नई दिल्ली हेतु चयनित*
==================
भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान नई दिल्ली भारत में शिक्षा नीति,योजना और प्रबंधन के क्षेत्र में एक प्रमुख संस्थान है।जिसका कार्य शैक्षिक अनुसंधान,क्षमता निर्माण,और सरकार को नीतिगत सलाह देने का है यह देश के सभी राज्यों के विद्यालयों द्वारा किए जा रहे नवाचारों,सफलता की कहानियों को को आमंत्रित कर उनमें से उत्कृष्ट नवाचारों सफलता की कहानियों को चयनित कर संबंधित विद्यालयों शिक्षकों को आमंत्रित कर प्रस्तुतीकरण करवाते हैं।जिले की विकासखंड बटियागढ़ की मगरोन संकुल के जनशिक्षा केंद्र रोसरा की शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला भिलौनी की विद्यालय प्रबंधन,विद्यार्थियों की उपस्थिति, विद्यार्थियों की कक्षागत सलंग्नता एवं सहशैक्षिक गतिविधियों में सहभागिता में बाल कैबिनेट की भूमिका संबंधी सफलता की कहानी का चयन राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान नई दिल्ली द्वारा आयोजित होने वाले आगामी राष्ट्रीय सेमिनार के लिए किया गया है चयन संबंधी जानकारी राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान भोपाल की ओर से संदेश के माध्यम से दी जिसमें प्रदेश के दो विद्यालयों का चयन हुआ है माध्यमिक शाला भिलौनी के अतिरिक्त भोपाल के फंदा ब्लॉक के प्राथमिक शाला सेमरी खुर्द के शिक्षक राकेश पटेल का शाला विकास संबंधी वीडियो का चयन किया गया है।यह दूसरा अवसर है जब माधव पटेल को ये अवसर मिला और वे प्रदेश के इकलौते शिक्षक है जिनको एक से अधिक मौके पर नीपा की शैक्षिक संगोष्ठी में सहभागिता मिल रही है इसके पूर्व में 2020 में भी आप प्रतिभागी रहे है
नवाचार की प्रेरणा और क्रियान्वयन के संबंध में शिक्षक माधव पटेल ने बताया कि कलेक्टर श्री सुधीर कुमार कोचर के स्वयं विद्यालय में जाकर शिक्षक की प्रयासों और नवाचारों के निरंतर प्रोत्साहन,जिला शिक्षा अधिकारी एसके नेमा,डीपीसी मुकेश द्विवेदी के कुशल निर्देशन और प्राचार्य डाइट आरपी विश्वकर्मा द्वारा सीमेट भोपाल द्वारा प्रदाय लीडरशिप प्रशिक्षण में बताई सीखों को विद्यालय में लागू कर उनकी समीक्षा करने से नवाचार सफल हुआ। विद्यालय की गतिविधियों को विकासखंड शिक्षा अधिकारी सूरजभान चौधरी विकासखंड स्त्रोत समन्वयक उमेश पाठक संकुल प्राचार्य डॉ ओएस राजपूत जनशिक्षा केंद्र प्रभारी दयाराम अहिरवार एवं जनशिक्षक केशव रैकवार,गंगाराम पटेल व विद्यालय के सभी शिक्षकों प्रधानाध्यापक मनीष दीक्षित, मोहन यादव,बखत सिंह ठाकुर, कैलाश कुशवाहा,हरीश पटेल,दुर्गा पटेल,नीलम खटोल,विवेक पटेल,रामवीर पटेल गीता कुशवाहा का निरंतर सहयोग रहा

हटा खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा हटा नगर के सुभाष वार्ड स्थित लक्ष्मी नमकीन का किया गया औचक निरीक्षण
नोहटा महोत्सव हमारी लोक संस्कृति को नई पहचान देता है और युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का सशक्त माध्यम- पर्यटन, संस्कृति राज्यमंत्री श्री लोधी
छतरपुर बागेश्वर धाम के 10 दिवसीय महोत्सव की व्यवस्थाएं देखने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

अन्य ख़बरें