सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों के निराकरण के लिए कलेक्टर श्री कोचर ने दिए निर्देश
===
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए विभिन्न विभागों को समय-सीमा से बाहर प्रकरणों के शीघ्र एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण के निर्देश दिए हैं, जिले में वर्तमान स्थिति अनुसार सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर 100 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों की संख्या 246 प्रदर्शित हो रही है। वहीं L3/L4 स्तर पर कुल 298 शिकायतें लंबित हैं, जिनमें से 277 शिकायतें समय-सीमा से बाहर लंबित हैं।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 19 फरवरी को आयोजित कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में सीएम हेल्पलाइन अंतर्गत L3/L4 स्तर पर समय-सीमा से बाहर लंबित शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे।
कलेक्टर श्री कोचर ने बताया कि जिले के विभिन्न विभागों की L3/L4 स्तर पर समय-सीमा से बाहर लंबित शिकायतों का विस्तृत विवरण सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर संबंधित अधिकारियों के लॉगिन में उपलब्ध Pendency Analysis Dashboard के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है, उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे डैशबोर्ड का नियमित अवलोकन कर प्राथमिकता के आधार पर शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित करें।
#Damoh
