हाथरस।सिकंदराराऊ से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां गोवंश से टकराने के बाद बाइक सवार मामा-भांजी सड़क पर गिर पड़े और पीछे से आ रहे डंपर ने उन्हें कुचल दिया। इस हादसे में युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मामा गंभीर रूप से घायल हैं।मामला सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के हाईवे स्थित गांव मुगलगढ़ी का है, जहां बीती रात करीब 7:45 बजे आगरा के छतरपुर निवासी 25 वर्षीय साक्षी अपने मामा के साथ बाइक से कचौरा क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं। बताया जा रहा है कि जैसे ही उनकी बाइक गांव मुगलगढ़ी के पास पहुंची, अचानक सामने आए गोवंश से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने दोनों को रौंद दिया। हादसे में साक्षी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके मामा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी जैनेंद्र नाथ आस्थाना ने बताया कि गोवंश से टकराकर बाइक सवार मामा-भांजी सड़क पर गिर गए थे, जिन्हें पीछे से आ रहे डंपर ने कुचल दिया। हादसे में युवती की मौके पर मौत हो गई, जबकि मामा गंभीर रूप से घायल हैं। फिलहाल पुलिस ने शव
https://youtu.be/XOp3kBhSNjs को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
