• Sat. Jun 13th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

TMC सांसद मिताली की कार पर ईंट-पत्थर से हमला:सांसद, उनका ड्राइवर घायल; 3 भाजपा कार्यकर्ता अरेस्ट; TMC बोली- शाह की धमकी के बाद हमला

ByAshok Mishra

Apr 27, 2026
TMC सांसद मिताली की कार पर ईंट-पत्थर से हमला:सांसद, उनका ड्राइवर घायल; 3 भाजपा कार्यकर्ता अरेस्ट; TMC बोली- शाह की धमकी के बाद हमला

पश्चिम बंगाल के हुगली में सोमवार को TMC सांसद मिताली बाग की कार पर हमला हुआ। हमला उस वक्त हुआ, जब मिताली बाग गोगहाट से आरामबाग में अभिषेक बनर्जी के रोड शो में शामिल होने जा रही थीं। हमले में कार के शीशे टूट गए। सांसद और उनके ड्राइवर को चोट आई है।

दोनों को आरामबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले के बाद कैमरे के सामने मिताली बाग फूट-फूटकर रो पड़ीं। उन्होंने कहा, ‘मेरी गाड़ी की हालत देखिए। उन लोगों ने बड़े-बड़े पत्थर फेंके। मैं किसी तरह जान बचाकर निकली हूं।’

TMC का आरोप है कि भाजपा समर्थकों ने गोगहाट में सांसद की गाड़ी पर ईंट-पत्थर और लाठियों से हमला किया। TMC ने X पर पोस्ट कर कहा- गृह मंत्री अमित शाह ने धमकी दी थी कि जो भी घर से बाहर निकलेगा, उसे उल्टा लटका दिया जाएगा। उसी के बाद यह हमला हुआ।

पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान सिंतु संत्रा, सनातन संत्रा और राजकुमार रॉय के रूप में की गई है। दावा है कि तीनों भाजपा कार्यकर्ता हैं।

  • बंगाल में दूसरे चरण में 142 विधानसभा सीटों पर चुनाव के लिए सोमवार को प्रचार थम गया। ममता ने भवानीपुर में रोड शो करके अपने चुनाव प्रचार का अंत किया। PM ने बंगाल की जनता को ओपन लेटर लिखा।
  • PM मोदी ने लेटर में कहा- बंगाल में रैलियों और रोड शो के दौरान ऐसा लगा जैसे मैं किसी तीर्थयात्रा पर हूं। भीषण गर्मी के बावजूद थकान महसूस नहीं हुई और मां काली के भक्तों तथा लोगों के आशीर्वाद से ऊर्जा मिलती रही।
  • कलकत्ता हाईकोर्ट ने भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ रहे BJP नेता सुवेंदु अधिकारी की उम्मीदवारी रद्द करने की मांग वाली जनहित याचिका (PIL) खारिज कर दी। सुवेंदु भवानीपुर में ममता के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।
  • गृह मंत्री अमित शाह ने बेहाला में जनसभा के दौरान कहा कि चुनाव के बाद भी कम से कम 60 दिनों तक केंद्रीय बल बंगाल में तैनात रहेंगे।TMC सांसद मिताली की कार पर ईंट-पत्थर से हमला:सांसद, उनका ड्राइवर घायल; 3 भाजपा कार्यकर्ता अरेस्ट; TMC बोली- शाह की धमकी के बाद हमला

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968