गभरिया नाले का ढाल रोकता है बरसाती पानी की स्पीड
सुलतानपुर सुलतानपुर जनपद के चौक, ठठेरी बाज़ार, दरियापुर ,कृष्णा नगर, मेजरगंज मोहल्ले का बरसाती पानी दो दशक से रिहायशी लोगों और दुकानदारों के लिए परेशानी का सबब बन रहा। यह जल भराव ठीक है गभरिया नाले के बगल होने से जिम्मेदार प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान पैदा कर रहा है। लखनऊ नाका के आसपास के लोगों प्रभावित लोगों का कहना है कि बीते तीन दशक से रेलवे क्रॉसिंग के निकट बने नाले का स्लोप ढाल के बजाय ठेकेदार ने ऊंचा कर दिया जिस कारण बरसाती पानी का बहाव गभरिया नाले की ओर उतनी तेजी से नही है जितनी गति से होना चाहिए।
मोहल्ले के राम प्रसाद, शिव कुमार, नितिन, जय प्रकाश, अरमान उर्मिला आदि का कहना है कि जिला प्रशासन यदि लखनऊ नाका स्थित के.के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स से तकिया मस्जिद तक नाले का ढाल तकनीकी रूप से सही कर दे तो दर्जनों मोहल्लों में होने वाला जलभराव काफी हद तक समाप्त हो जाये।
इसके अलावा लखनऊ नाका मोहल्ले में जिस ढाल पर नाली बनी है उसके विपरीत बरसाती पानी का बहाव है।लेकिन दशकों से बिना तकनीकी खामियां दूर किए करोड़ो करोड़ के टेंडर हर माह गज़ट हो रहा लेकिन असली मर्ज को दूर किये बिना ईंट, बालू ,गिट्टी सीमेंट ट्रैक्टर भर भर कर सभी वार्डों में गिराए जाने की जल्दबाजी देखने को मिल रही है।आसपास के लोगों ने शिकायत की है कि लखनऊ नाका मोहल्ले के नाले को भी तल्लीझार सफाई की जरूरत है।
