• Wed. Jul 29th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

गाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या:कोलकाता के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी, TMC कार्यकर्ताओं पर मर्डर का आरोप

ByAshok Mishra

May 6, 2026

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात गोली मारकर हत्या की गई है। कोलकाता के मध्यग्राम इलाके में 4 राउंड फायरिंग हुई है। रथ की हत्या का आरोप टीएमसी के कार्यकर्ताओं पर लगाया गया है।

बंगाल में 4 मई को रिजल्ट के बाद से हिंसा शुरू हुई। पिछले 24 घंटों के दौरान 4 लोगों की हत्या हुई। इनमें भाजपा और TMC के 2-2 कार्यकर्ता हैं।

कोलकाता के न्यू मार्केट में मंगलवार रात भीड़ ने TMC के पार्टी ऑफिस को बुलडोजर से गिरा दिया। उपद्रवियों ने आसपास की दुकानों को भी नुकसान पहुंचाया।

वहीं नॉर्थ 24 परगना जिले के संदेशखाली स्थित बामनघेरी इलाके में मंगलवार रात गश्त कर रही पुलिस और केंद्रीय बलों पर हमला हुआ। उपद्रवियों ने फायरिंग की, जिसमें पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरलम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के रिजल्ट 4 मई को आए थे। असम और पुडुचेरी में NDA ने सरकार में वापसी की है। बंगाल, तमिलनाडु और केरलम में सरकारें बदल गईं।

तमिलनाडु में विजय की 2 साल पुरानी पार्टी TVK ने सबसे ज्यादा सीटें लाकर चौंका दिया। 59 साल में पहली बार राज्य में ऐसी सरकार बनने जा रही है, जिसमें DMK या AIADMK नहीं होगी। दो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और एमके स्टालिन अपनी सीट से चुनाव हार गए

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968