• Sun. Jul 26th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

PM मोदी बोले– विदेश यात्राओं पर टैक्स की खबरें गलत:विदेश जाने पर रोक नहीं; 5 दिन पहले कहा था– विदेश यात्राओं से बचें

ByAshok Mishra

May 15, 2026

PM मोदी बोले– विदेश यात्राओं पर टैक्स की खबरें गलत:विदेश जाने पर रोक नहीं; 5 दिन पहले कहा था– विदेश यात्राओं से बचें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेश यात्रा पर भारत सरकार के टैक्स-सैस लगाने की खबरों को गलत बताया। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा- यह पूरी तरह से गलत है। इसमें जरा भी सच्चाई नहीं है।

उन्होंने लिखा कि विदेश यात्रा पर इस तरह की पाबंदियां लगाने का तो कोई सवाल ही नहीं उठता। हम अपने लोगों के लिए ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और ईज ऑफ लिविंग को बेहतर बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

मोदी का यह पोस्ट उन मीडिया पर आया, जिनमें दावा किया गया कि भारत सरकार विदेश यात्रा पर टैक्स/सेस/सरचार्ज लगाने पर विचार कर रही है। इसके लिए हाईलेवल पर चर्चा हो रही है।

1 मई: वडोदरा में मोदी बोले- पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करें

जहां संभव हो पेट्रोल डीजल का उपयोग कम करें और मेट्रो, इलेक्ट्रिक बस और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करें।

विदेश में रहने वाले भारतीयों से कहूंगा कि विदेश यात्रा से बचें। कम से कम पांच विदेशी मेहमानों को भारत घुमाने लाइए।

सोने के आयात पर भी देश का बहुत बड़ा पैसा विदेश जाता है। जब तक हालात सामान्य न हों, हम सोने की खरीद टालें। गोल्ड की जरूरत नहीं है।

अगर लोग खाने के तेल का कम उपयोग करें तो इससे देश और शहर दोनों को फायदा होगा।

10 मई: हैदराबाद में पीएम बोले- विदेश यात्रा को टाल दें

देशहित में लोगों को एक साल तक सोना खरीदने और दान करने से बचना चाहिए।

अनावश्यक वाहन उपयोग कम करें, मेट्रो में सफर और कार पूलिंग करें। ज्यादा से ज्यादा लोगों को उसमें बैठाकर ले जाएं।

देश को रासायनिक उर्वरकों की खपत आधी करने का लक्ष्य रखना चाहिए और तेजी से प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ना चाहिए।

शादियों, छुट्टियों और अन्य कारणों से विदेश यात्रा कुछ समय के लिए टालना देशहित में होगा।

दमोह प्रशासनिक लापरवाही पर कलेक्टर श्री यादव ने मांगी माफी, बुजुर्गों ने दिया आशीर्वाद

PM मोदी की 5 अपील

  1. एक साल तक सोना न खरीदें- सोने के आयात में बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा खर्च होती है। देशहित में लोगों को एक साल तक सोना खरीदने और दान करने से बचना चाहिए।
  2. पेट्रोल-डीजल बचाएं, कारपूलिंग करें- अनावश्यक वाहन उपयोग कम करें, मेट्रो में सफर और कारपूलिंग करें। ज्यादा से ज्यादा लोगों को उसमें बिठाकर ले जाएं।
  3. खाद्य तेल की खपत कम करने पर जोर- हर परिवार अगर खाने के तेल का इस्तेमाल थोड़ा कम करे, तो इससे विदेशी मुद्रा की बचत होगी और लोगों की सेहत भी बेहतर रहेगी।
  4. रासायनिक खाद की जगह प्राकृतिक खेती अपनाएं- देश को रासायनिक उर्वरकों की खपत आधी करने का लक्ष्य रखना चाहिए और तेजी से प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ना चाहिए।
  5. विदेश यात्राएं टालें- वैश्विक हालात और महंगे ईंधन के कारण भारत पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में शादियों, छुट्टियों और अन्य कारणों से विदेश यात्रा कुछ समय के लिए टालना देशहित में होगा।

दिल्ली: इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए पार्किंग शुल्क में 50% छूट

नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) ने 18 मई से इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) के लिए पार्किंग शुल्क में 50% छूट देने का ऐलान किया है। NDMC के वाइस चेयरमैन कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि यह कदम ग्रीन मोबिलिटी और ईंधन बचत को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है। यह सुविधा NDMC के सभी पार्किंग स्थलों पर लागू होगी।

इसके साथ ही NDMC कर्मचारियों के लिए फ्री शटल बस सेवा भी शुरू कर दी गई है, जो तय समय पर उनके घरों से दफ्तर तक चलेगी। यह सेवा पालिका आवास सरोजिनी नगर, पालिका ग्राम लक्ष्मीबाई नगर, अमृत काल निवास जोर बाग रोड और बापू धाम फ्लैट्स चाणक्यपुरी से चलाई जाएंगी।

16 बसें हर सुबह 9 बजे तय पॉइंट पर पहुंचेंगी और 9.30 बजे पालिका केंद्र के लिए रवाना होंगी। शाम को 5.30 बजे पालिका केंद्र से चलकर 6 बजे तक वापस रिहायशी इलाकों में पहुंचेंगी। हर रूट के लिए एक नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया गया है।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968