रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने लगातार दूसरे सीजन IPL का खिताब अपने नाम कर लिया। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में RCB ने गुजरात टाइटंस (GT) को 5 विकेट से हराकर ट्रॉफी जीती।
चैंपियन बनने पर RCB को ट्रॉफी के साथ 20 करोड़ रुपए की प्राइज मनी मिली, जबकि रनर-अप गुजरात टाइटंस को 12.5 करोड़ रुपए से संतोष करना पड़ा।
व्यक्तिगत पुरस्कारों में राजस्थान के 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का दबदबा रहा। उन्होंने सीजन में सबसे ज्यादा 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप का टाइटल अपने नाम किया। साथ ही उन्हें मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर, इमर्जिंग प्लेयर और सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन समेत कुल 5 अवॉर्ड मिले। इनसे उन्हें 40 लाख रुपए और एक कार मिली। वहीं, गुजरात के कगिसो रबाडा ने 29 विकेट लेकर पर्पल कैप अपने नाम की।RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने ट्रॉफी उठाने से पहले उसे चूमकर अपनी खुशी जाहिर की। वहीं कोहली ने कप्तान को गले लगाकर बधाई दी। दूसरी ओर वैभव अवॉर्ड लेने पहुंचे, तो स्टेडियम तालियों से गूंज उठा। खिलाड़ियों का परिवार के साथ जश्न और ट्रॉफी के साथ यादगार तस्वीरें जैसे कई पल IPL 2026 को खास बना गए। आइए नजर डालते हैं ऐसे ही 26 सबसे यादगार मोमेंट्स पर।
