कॉमर्शियल सिलेंडर आज यानी 1 जून से 53.50 रुपए तक महंगा हो गया है। दिल्ली में ये 3113.50 रुपए में मिल रहा है। 5 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमतों में 11 रुपए का इजाफा किया गया है। इस बढ़ोतरी के बाद अब इस सिलेंडर की कीमत 821.50 रुपए हो गई है। इसके अलावा पेट्रोल, डीजल और ATF, यानी हवाई जहाज के ईंधन पर नई एक्सपोर्ट ड्यूटी आज से लागू हो गई है।
जून में होने वाले 4 बड़े बदलाव
1. कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 53.50 रुपए तक महंगा
बदलाव: तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹53.50 रुपए तक महंगा कर दिया है। दिल्ली में इसकी कीमत ₹3113.50 हो गई है। पहले ये ₹3071.50 में मिल रहा था।
