बीकापुर, अयोध्या।
बीकापुर कोतवाली में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में एसडीएम श्रेया ने मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील करते हुए कहा कि ताजिया पूर्व निर्धारित मार्ग से निकाला जाए तथा उसकी ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप रखी जाए। उन्होंने कहा कि हाईवे पर यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो और किसी भी प्रकार की अफवाह या भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट की सूचना तत्काल पुलिस को दी जाए। बैठक में बिजली, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था एवं कब्रिस्तान मार्ग की मरम्मत पर भी चर्चा हुई। क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार सिंह और कोतवाल देवेंद्र पाण्डेय ने पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
