विवेक त्रिपाठी स्टेट हेड चाणक्य न्यूज इंडिया
माता वैष्णो देवी की यात्रा को भी अस्थाई रूप से स्थगित कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर में लगातार खराब मौसम और भारी बारिश की चेतावनी के बीच प्रशासन ने इस यात्रा को 19 जुलाई से अस्थायी रूप से स्थगित करने का फैसला लिया है। इससे पहले अमरनाथ यात्रा पर भी रोक लगाने का फैसला लिया गया था। प्रशासन ने कहा है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए यह एहतियाती कदम उठाया गया है। मौसम सामान्य होने और यात्रा मार्ग सुरक्षित पाए जाने के बाद ही यात्रा दोबारा शुरू की जाएगी। प्रशासन ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 19 से 23 जुलाई के बीच जम्मू-कश्मीर में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है। इसी के मद्देनज़र श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे अगले आदेश तक यात्रा पर न निकलें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें। अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
पूरी खबर कमेंट में-
#VaishniDeviYatra #AmarnathYatra #MataVaishnoDevi #BabaBarfani
