करौंदीकला मंडल अध्यक्ष विक्रमाजीत वर्मा उर्फ विक्की वर्मा पर प्रधानमंत्री आवास योजना दिलाने के नाम पर ₹1.90 लाख लेने का आरोप लगा है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजमणि वर्मा ने करौंदीकला थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।मंगरावा गांव निवासी राजमणि वर्मा का आरोप है कि विक्रमाजीत वर्मा ने भाजपा संगठन और उच्च स्तर पर अपनी पकड़ का भरोसा दिलाते हुए ग्राम सभा के पात्र लोगों को प्रधानमंत्री आवास दिलाने का आश्वासन दिया। इसके एवज में उनसे ₹1.50 लाख नकद और ₹40 हजार विकास वर्मा नामक व्यक्ति के बैंक खाते में ट्रांसफर कराए गए। आरोप है कि काफी समय बीत जाने के बाद भी न तो आवास का लाभ मिला और न ही रकम लौटाई गई।शिकायतकर्ता का कहना है कि जब उन्होंने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने देने से इनकार कर दिया। पीड़ित ने इसे विश्वासघात बताते हुए पुलिस से मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
