गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के सुदनापुर बाजार में परिवहन प्रवर्तन अधिकारी शैलेन्द्र त्रिपाठी के नेतृत्व में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया।कार्रवाई के दौरान ईंट लदी दो ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का चालान कर कुल 1,44,500 का जुर्माना लगाया गया। एक वाहन पर 61,250 और दूसरे पर 83,250 का जुर्माना लगाया गया।
