गोंडा। ट्रेन के सामने लेट कर जान देने का मामला प्रकाश में आया है। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई है ।
बभनान -परसा तिवारी स्टेशन के बीच खम्हरिया रेलवे समपार फाटक के समीप डाउन ट्रैक पर मालगाड़ी आते देख एक एक लगभग 40 वर्षीय व्यक्ति ट्रेन के सामने लेट गया। हालांकि चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोकने की कोशिश की पर जब तब ट्रेन रुकती उसके पहले ही वह ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। ट्रेन चालक ने स्टेशन मास्टर बभनान को मेमो देकर घटना से अवगत कराया। बाद में स्टेशन मास्टर ने आरपीएफ व गोंडा जनपद के छपिया पुलिस को सूचना दी ।मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर दिवंगत की पहचान करने में घंटे मशक्कत करती रही। इसी बीच दिवंगत के पिता बुधई दिवंगत को ढूंढते हुए मौके पर पंहुच गए और दिवंगत की पहचान सोमनाथ उम्र 40 वर्ष निवासी चकसर थाना परशुरामपुर जनपद बस्ती के रूप में की थानाध्यक्ष छपिया उमेश कुमार ने बताया मृतक के पिता ने बताया कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त थे और सुबह 9 बजे घर से निकले थे। तभी से उनकी खोज बिन की जा रही थी इंटरनेट मीडिया के जरिए उन्हें पता चला कि उनका शव रेलवे ट्रैक किनारे पड़ा हुआ है।
