रिजर्व पुलिस लाइन बहराइच में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती, SP विश्वजीत श्रीवास्तव ने किया विधि-विधान से पूजन और शस्त्र वंदन
बहराइच। जनपद की रिजर्व पुलिस लाइन में आज शिल्प एवं निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती अत्यंत हर्षोल्लास व भक्तिमय माहौल में मनाई गई। इस अवसर पर भव्य पूजा-अर्चना और हवन-पूजन का विशेष आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पहुंचे बहराइच के पुलिस अधीक्षक श्री विश्वजीत श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन स्थित शस्त्रागार में पहुँचकर विधि-विधान और पूर्ण श्रद्धाभाव के साथ पूजन संपन्न कराया। एसपी बहराइच ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन कुंड में आहुतियां दीं और बल व सुरक्षा के प्रतीक शस्त्रों का भी पूजन किया। पूजन उपरांत उन्होंने भगवान विश्वकर्मा की आरती उतारकर जनपदवासियों एवं समस्त पुलिस परिवार की सुख, समृद्धि, कुशलता व कल्याण की प्रार्थना की।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रहे मौजूद
इस पावन अवसर पर पुलिस विभाग के तमाम उच्च अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। प्रमुख रूप से:
* श्री आयुष विक्रम सिंह (अपर पुलिस अधीक्षक, नगर)
* श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी (अपर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण)
* श्री कनिष्क आर. जामकर (सहायक पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी लाइन)
* श्री डी.के. श्रीवास्तव (क्षेत्राधिकारी कैसरगंज)
* श्री राज सिंह (क्षेत्राधिकारी यातायात)
* प्रतिसार निरीक्षक समेत पुलिस लाइन के तमाम अधिकारी व कर्मचारीगण।
पूजन के उपरांत सभी उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों में प्रसाद वितरण किया गया और एक-दूसरे को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दी गईं।
