सुल्तानपुर | इसौली विधानसभा
समाजवादी पार्टी के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी शकील अहमद पहुंचे उत्तरदहा, भंडारे में हुए शामिल, चाणक्य न्यूज के स्टेट हेड के पिता का जाना हाल
विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एवं विधानसभा क्षेत्र इसौली के समाजवादी पार्टी प्रत्याशी शकील अहमद ने ग्राम सभा उत्तरदहा में निर्माणाधीन विश्वकर्मा मंदिर पर पहुंचकर आयोजित भंडारे में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारे के बाद शकील अहमद चाणक्य न्यूज़ इंडिया के स्टेट हेड उत्तर प्रदेश रामबाबू यादव के आवास पर पहुंचे। रामबाबू यादव के पूज्य पिताजी पिछले कई दिनों से गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, उनका हाल-चाल जाना और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
इस मौके पर उनके साथ रावनिया पश्चिम प्रधान राज नारायण यादव, समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव विजय यादव* और कई समर्थक मौजूद रहे।
