• Mon. Sep 21st, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

झारखंड के गिरिडीह जिला से मोहम्मद हैदर अली की खास रिपोर्ट

ByAshok Mishra

Sep 20, 2026

आज दिनांक 19.09.2026 को पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह की अध्यक्षता में कार्यालय अवस्थित सभागार में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिले की समग्र कानून-व्यवस्था, लंबित मामलों की समीक्षा, तकनीकी अनुसंधान की प्रगति और के सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, अंचल पुलिस निरीक्षक एवं थाना/ओ०पी० प्रभारियों को निम्नलिखित मुख्य निर्देश दिए गए:

लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन: सभी लंबित मामलों का निर्धारित समय सीमा के अंदर गुणात्मक अनुसंधान सुनिश्चित करते हुए निष्पादन करने का कड़ा निर्देश दिया गया।
* महिला सुरक्षा को प्राथमिकता: महिला संबंधी अपराधों के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने और दर्ज कांडों की संवेदनशीलता व त्वरित गति से समीक्षा कर अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया गया।

न्यायालय कार्य एवं सत्यापन में तेजी: माननीय न्यायालय से प्राप्त वारंट/कुर्की का ससमय शत-प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित करने, तथा लंबित पासपोर्ट एवं चरित्र सत्यापन (Character Verification) के कार्यों को बिना किसी देरी के प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने की बात कही गई।

सघन गश्ती एवं अपराधियों पर निगरानी: जिले में रात्रि गश्ती (Night Patrolling) को और प्रभावी बनाने तथा पेशेवर अपराधियों, वारंटियों एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

जनता की शिकायतों का निवारण एवं पब्लिक फ्रेंडली पुलिसिंग: आम जनता से प्राप्त शिकायतों और विभिन्न आयोगों से प्राप्त पत्रों का त्वरित व निष्पक्ष निष्पादन करने पर जोर दिया गया।आम नागरिकों के साथ शालीन व्यवहार करने और ‘पब्लिक फ्रेंडली पुलिसिंग’ को धरातल पर उतारने का निर्देश दिया गया।

दागी तथा फिरार अपराधियों पर सख्ती-पुलिस अधीक्षक गिरिडीह के द्वारा दागी तथा विभिन्न कांडों में फिरार अपराधियों का सत्यापन कर विशेष अभियान का संचालन करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया

गिरिडीह पुलिस आम नागरिकों की सुरक्षा, विधि-व्यवस्था संधारण और न्याय प्रक्रिया को सुगम, सरल एवं तेज बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968