• Mon. Sep 21st, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

स्थान: बहराइच (उत्तर प्रदेश) तारीख/दिन: 18 सितंबर 2026, शुक्रवार

ByAshok Mishra

Sep 20, 2026

रिपोर्ट: देवेंद्र प्रताप सिंह, ब्यूरो चीफ, चाणक्य न्यूज (बहराइच)
बहराइच कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों तथा कर एवं कर-करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों व तहसीलों को कड़े निर्देश दिए:
* आईजीआरएस प्रकरणों का त्वरित निस्तारण: आईजीआरएस (IGRS) से संबंधित सभी शिकायतों व मामलों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
* जनसंतुष्टि पर विशेष जोर: शिकायतों के निस्तारण में फरियादियों की संतुष्टि को प्राथमिकता दी जाए, ताकि असंतुष्ट प्रकरणों की संख्या घटे और सीएम डैशबोर्ड पर जिले की रैंकिंग बेहतर रहे।
* राजस्व एवं कर वसूली लक्ष्य: राजस्व व कर-करेत्तर के निर्धारित मानकों और लक्ष्यों के अनुसार शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित की जाए।
इस दौरान बैठक में अपर जिलाधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी, सभी एसडीएम व तहसीलदार तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968