पोकरण (जैसलमेर)। पोकरण क्षेत्र में आज मौसम ने करवट ली। लोहारकी और रामदेवरा के बीच दोपहर बाद अच्छी बरसात हुई, जिससे लंबे समय से उमस झेल रहे लोगों को राहत मिली।
करीब आधे घंटे तक झमाझम बारिश का दौर चला। बरसात से सड़कों पर पानी बह निकला और खेतों में भी जलभराव हो गया। तेज गर्मी के बाद हुई इस बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
बारिश को लेकर किसानों में खुशी की लहर है। किसानों का कहना है कि इस बरसात से बाजरा, मूंग और ग्वार की फसल को फायदा मिलेगा। वहीं रामदेवरा मेले में आए यात्रियों को भी गर्मी से राहत मिली है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 3 घंटों में पोकरण क्षेत्र में हल्की से मध्यम बरसात होने की संभावना है।
चाणक्य न्यूज़ इंडिया के लिए पोकरण से आवड दान सिंह भाटी की रिपोर्ट।
