बनवारी बाबा गंगापुर सिटी। मां इंदरगढ़ बिजासन सेवा समिति के तत्वाधान में 23 सितंबर बुधवार को प्रातः 8:00 बजे कर्मचारी कॉलोनी स्थित इंदरगढ़ दरबार से इंदरगढ़ माता के भवन जिला बूंदी के लिए तृतीय डाक ध्वज यात्रा एवं 44 वीं मासिक यात्रा विधि विधान पूजा अर्चना कर माता रानी को रथ पर विराजमान कर ढोल नगाड़े डीजे के साथ रवाना होगी समिति महामंत्री वेद प्रकाश मंगल ने बताया कि यात्रा मार्ग सैनिक नगर उदेई मोड़ फव्वारा चौक ट्रक यूनियन ईदगाह मोड़ मिर्जापुर होते हुए तलवाड़ा मोड़ अटल सेवा केंद्र के पास श्रद्धालु यात्रियों को अल्पाहार की व्यवस्था रहेगी दोपहर का भोजन भंडारा भाड़ोती रहेगा 24 सितंबर प्रातः 7:00 बजे इंदरगढ़ मोड़ से सभी श्रद्धालु यात्री जुलूस के रूप में माता के भवन पहुंचकर ध्वज अर्पित करेंगे बिजासन माता को भोग प्रसादी लगाकर प्रातः 9:00 बजे गंगापुर वालों की धर्मशाला में कन्याओं को भोजन कराकर विशाल भंडारे का आयोजन होगा भक्त देवी चरण गर्ग ने बताया कि यात्रियों के लिए बस वाहन व्यवस्था ईदगाह मोड़ से रखी गई है उन्होंने माता रानी सभी भक्तों से ध्वज यात्रा में शामिल होकर धर्म लाभ लेने आव्हान किया है
3 सितंबर प्रातः 8:00 बजे इंदरगढ़ माता की डाक ध्वज यात्रा प्रस्थान करेंगी। 24 सितंबर प्रातः 9:00 बजे विशाल भंडारा आयोजित होगा।
