ऑपरेशन AAG में महेश नगर पुलिस की कार्रवाई, अवैध देसी पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार
जयपुर में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन AAG के तहत CST और महेश नगर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने महेश नगर इलाके में भगत पान भंडार, गोपालपुरा बाईपास के पास संदिग्ध व्यक्ति को चेक किया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक देसी पिस्टल और दो खाली मैगजीन बरामद हुईं। पुलिस ने हथियार के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही RJ14 HS 7927 नंबर की मोटरसाइकिल भी जब्त की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नितिन पुत्र श्री मेंबर सिंह, उम्र 26 वर्ष, जाति जाट, निवासी गांव कसौदा, थाना सेवर, जिला भरतपुर, हाल निवासी कोठी लोहागढ़, बल्लूपुरा जामडोली, थाना जामडोली, जयपुर के रूप में हुई है।
