• Mon. Sep 21st, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

अंडाल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का भव्य स्वागत, जनप्रतिनिधियों ने किया अभिनंदन

ByAshok Mishra

Sep 21, 2026

रिपोर्टर – पुष्पा शॉऊ
स्थान – अंडाल, पश्चिम बर्दवान, पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी रविवार को पुरुलिया जिले के प्रवास के दौरान अंडाल स्थित काजी नज़रुल इस्लाम एयरपोर्ट पहुंचे। विशेष विमान से एयरपोर्ट पहुंचने पर जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

काजी नज़रुल इस्लाम एयरपोर्ट पर पश्चिम बर्दवान के जिलाधिकारी एस. पोन्नाबलम और आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रणव कुमार ने उनकी अगवानी की।

इस मौके पर पांडेश्वर के विधायक जितेंद्र तिवारी, दुर्गापुर पूर्व के विधायक चंद्रशेखर बनर्जी, दुर्गापुर पश्चिम के विधायक लखन घोरुई और आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी भी मौजूद रहे। सभी विधायकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।

एयरपोर्ट पर औपचारिक स्वागत के बाद मुख्यमंत्री सीधे पुरुलिया जिले के टामना स्थित करम अखड़ा के लिए रवाना हो गए। वहां कुड़मी समाज की ओर से आगामी करम पर्व के अवसर पर विशाल करम महा-समावेश और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968

अन्य ख़बरें