• Fri. Sep 25th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ByAshok Mishra

Sep 24, 2026

रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

अरुण जोशी ब्यूरो चीफ बांसवाड़ा

कुशलगढ: मामा बालेश्वर दयाल राजकीय महाविद्यालय कुशलगढ़ एवं राजकीय कन्या महाविद्यालय कुशलगढ़ में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा केन्द्र एवं साइबर सुरक्षा क्लब के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को आत्मरक्षा के साथ-साथ साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। महाविद्यालय के प्राचार्य महेन्द्र कुमार देपन ने कहा कि छात्राओं के लिए आत्मरक्षा का प्रशिक्षण वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। आत्मरक्षा का प्रशिक्षण बालिकाओं में आत्मविश्वास, सजगता और विपरीत परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा करने की क्षमता विकसित करता है। उन्होंने साइबर सुरक्षा के संबंध में विद्यार्थियों को अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, ओटीपी एवं पासवर्ड किसी के साथ साझा नहीं करने तथा सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करने की सलाह दी।पुलिस विभाग के साइबर एक्सपर्ट रविन्द्र पुरी, एएसआई ने साइबर अपराधों के विभिन्न स्वरूपों की जानकारी देते हुए ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, लिंक, ओटीपी, बैंकिंग फ्रॉड एवं सोशल मीडिया से संबंधित साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल शिकायत करने तथा डिजिटल लेन-देन में सतर्कता बरतने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिवस छात्राओं ने 24 दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई विभिन्न आत्मरक्षा कलाओं एवं तकनीकों का प्रदर्शन किया। दक्ष प्रशिक्षक कांस्टेबल रविना कुमारी ने छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्रदान किया।कार्यक्रम संयोजक माखनसिंह मीना एवं लक्ष्मी पटेल ने साइबर सुरक्षा जागरूकता एवं रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के 24 दिवसीय कार्यक्रम का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली छात्राओं को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर प्रो गोकुलचंद सैनी, डाॅ. मुकेश वर्मा, डाॅ. भावना उपाध्याय, डाॅ शाहिना परवीन, कांस्टेबल हरेन्द्र सिंह सहित प्रशिक्षण प्राप्त छात्राएं उपस्थित रहीं। ये जानकारी प्राचार्य महेन्द्र कुमार देपन मामा बालेश्वर दयाल राजकीय महाविद्यालय कुशलगढ़ ने दी

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968