• Thu. Sep 24th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का शुभारंभ

ByAshok Mishra

Sep 24, 2026

महराजगंज, 23 सितंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास से मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना एवं भारत टैक्सी का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण महराजगंज के विकास भवन सभागार में किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में किसानों ने सहभागिता की।

उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड (एलडीबी) द्वारा संचालित योजना के तहत पात्र लघु एवं सीमांत किसानों को ₹6 लाख तक का ऋण 6 प्रतिशत की प्रभावी वार्षिक ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। समय से किस्त जमा करने पर ब्याज अनुदान और आसान ईएमआई की सुविधा मिलेगी। योजना के लिए सरकार ने ₹384 करोड़ स्वीकृत किए हैं तथा पांच वर्षों में 5 लाख किसानों को लाभान्वित करने का लक्ष्य है।

योजना के तहत कृषि यंत्रीकरण, सब्जी उत्पादन, दुग्ध प्रसंस्करण, भूमि सुधार, पशुपालन एवं मत्स्य पालन सहित विभिन्न गतिविधियों के लिए ऋण दिया जाएगा। कार्यक्रम में पात्र लाभार्थियों को ऋण आवंटन पत्र भी वितरित किए गए।

पीसीयू सभापति चौधरी शिवेंद्र सिंह, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया और पूर्व सभापति संतराज यादव ने योजना को किसानों की आर्थिक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता सुनील कुमार गुप्ता ने अधिकारियों को ऋण प्रकरणों का समयबद्ध एवं पारदर्शी निस्तारण करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी भोला नाथ कनौजिया, परियोजना निदेशक राम दरस चौधरी सहित सहकारिता विभाग एवं एलडीबी के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

चाणक्य न्यूज इंडिया
शम्स तबरेज खान महराजगंज
उत्तर प्रदेश।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968