प्रियंका की राष्ट्रपति भवन के बाहर पुलिस से बहस:सड़क पर बैठीं; 10 विपक्षी सांसद राष्ट्रपति मुर्मू से मिलने पहुंचे, CEC का इस्तीफा मांगेंगे
नई दिल्ली
INDIA ब्लॉक के 10 सांसदों का डेलीगेशन शुक्रवार रात राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने पहुंचा। वे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करेंगे। इस बीच प्रियंका की सुरक्षाकर्मियों से बहस हुई। वे बाकी सांसदों के साथ विजय चौक पर सड़क पर बैठ गईं।
विपक्षी सांसदों ने पार्लियामेंट के सेंट्रल हॉल में करीब 30 मिनट मीटिंग की। ममता बनर्जी पहली बार ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं।
विपक्षी सांसदों ने पिछले 4 दिनों में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरा मार्च निकाला है। इससे पहले 6 अक्टूबर को सेव डेमोक्रेसी मार्च निकाला था। फिर 7 मार्च को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए गए थे। रास्ते में रोक दिया गया। 8 अक्टूबर को कनॉट प्लेस से राजघाट तक मार्च निकाला था।
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, हम यह हर व्यक्ति के वोट के अधिकार को बचाने के लिए कर रहे हैं, चाहे उसकी विचारधारा कुछ भी हो। चाहे वह हमारा समर्थक हो या आलोचक। मेरा मानना है कि जो लोग हमारी पूरी चुनावी प्रक्रिया को बदनाम करने और उसमें गंदगी फैलाने का काम कर रहे हैं, वे देशद्रोही हैं।
इंडो नेपाल सीमा पर फिर बड़ी बरामदगी
कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा, राष्ट्रपति भवन लोकतंत्र का आखिरी प्रहरी है। हम अपनी गुहार इसी आखिरी प्रहरी तक ले जा रहे हैं और उनसे इसे बचाने की अपील कर रहे हैं। लोकतंत्र और संविधान अपनी आखिरी सांसें गिन रहे हैं। अब इन्हें बचाने की जिम्मेदारी राष्ट्रपति की है।
कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा, हम शांतिपूर्वक सभी के पास जा रहे हैं और कह रहे हैं कि चुनाव आयोग द्वारा की जा रही इस वोट चोरी को रोका जाए। चुनाव आयोग BJP को सत्ता में बनाए रखने के लिए लोगों के वोट चुरा रहा है। पूरे देश में इसके खिलाफ जागरूकता बढ़ रही है।
कर्नाटक CM डीके शिवकुमार ने कहा, हम संविधान की रक्षा करना चाहते हैं और हर वोटर के अधिकार की रक्षा करना चाहते हैं। इस सरकार को बर्खास्त किया जाना चाहिए। उन्होंने जिन-जिन चुनावों में जीत हासिल की है, वे सभी अवैध हैं। हम बैलेट पेपर की व्यवस्था फिर से लागू करना चाहते हैं और चुनाव आयुक्त को हटाया जाना चाहिए।
RATANPURA सरस्वती शिशु मंदिर के 22वें वार्षिकोत्सव में शिशुओ ने सृजन की प्रस्तुत की अनूठी मिसाल
