• Wed. Oct 7th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

चंद्र प्रकाश पुरोहित ब्यूरो प्रमुख जैसलमेर जैसलमेर बास्केटबॉल अकादमी ने विद्यालय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लगाया स्वर्ण पदक का चौका*

ByAshok Mishra

Oct 7, 2026

चंद्र प्रकाश पुरोहित ब्यूरो प्रमुख जैसलमेर जैसलमेर बास्केटबॉल अकादमी ने विद्यालय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लगाया स्वर्ण पदक का चौका*

14 वर्ष आयु वर्ग में लगातार चौथी बार स्वर्ण, 17 वर्ष में रजत पदक

जैसलमेर। राजस्थान सरकार के युवा मामले एवं खेल विभाग तथा राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद, जयपुर द्वारा संचालित जैसलमेर बास्केटबॉल अकादमी ने 70वीं विद्यालय राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 वर्ष आयु वर्ग में लगातार चौथी बार स्वर्ण पदक तथा 17 वर्ष आयु वर्ग में रजत पदक जीतकर जैसलमेर जिले का नाम गौरवान्वित किया।

70वीं विद्यालय राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 01 से 07 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है। 14 वर्ष आयु वर्ग की प्रतियोगिता अजमेर में तथा 17 वर्ष आयु वर्ग की प्रतियोगिता सवाई माधोपुर में आयोजित हुई।

14 वर्ष आयु वर्ग के फाइनल मुकाबले में जैसलमेर अकादमी ने अजमेर की टीम को 78–51 अंकों से पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस जीत के साथ अकादमी ने इस आयु वर्ग में 2023 से 2026 तक लगातार चौथी बार स्वर्ण पदक जीतकर अपनी श्रेष्ठता कायम रखी।

जिला खेल अधिकारी एवं अकादमी के बास्केटबॉल प्रशिक्षक राकेश बिश्नोई ने बताया कि 14 वर्ष आयु वर्ग में अकादमी के कप्तान हरिओम सिंह, विभोर गुर्जर, आदित्य, कुलजीत टाक, चंद्रवीर सिंह एवं अंशुमान ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। विशेष बात यह रही कि अकादमी के मात्र छह खिलाड़ियों ने ही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।

उन्होंने बताया कि अकादमी के 14 वर्ष के तीन खिलाड़ी हर्षवर्धन सिंह रोबिन धानका व संदीप जाखड़ तथा अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक राकेश बिश्नोई हाल ही में 27 सितंबर से 04 अक्टूबर 2026 तक विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश में आयोजित 51वीं सब जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में राजस्थान टीम को स्वर्ण पदक दिलाकर लौटे हैं।
वहीं 17 वर्ष आयु वर्ग के फाइनल मुकाबले में जैसलमेर अकादमी को खेल छात्रावास सीकर के विरुद्ध संघर्षपूर्ण मुकाबले में पराजय का सामना करना पड़ा, जिसके चलते अकादमी को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। इस वर्ग में अकादमी के कप्तान अभिषेक चौधरी, जयवर्धन सिंह, वैभव मान सिंह, साहिल सहारण एवं मुकेश कुमार ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अकादमी के नाम रजत पदक किया।

जिला खेल अधिकारी राकेश बिश्नोई ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के साथ बेहतर मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित की गई। 14 वर्ष आयु वर्ग की टीम के साथ सुनील कुमार को तथा 17 वर्ष आयु वर्ग की टीम के साथ अकादमी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मोहम्मद रज़ा खान को प्रशिक्षक के रूप में भेजा गया। दोनों प्रशिक्षकों ने टीमों को जिम्मेदारीपूर्वक संभालते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया, जिसके परिणामस्वरूप अकादमी ने एक ही प्रतियोगिता में स्वर्ण एवं रजत पदक हासिल किए।

जैसलमेर बास्केटबॉल अकादमी की इस उपलब्धि से जिले के खेल जगत में हर्ष का माहौल है। अकादमी के खिलाड़ियों की लगातार राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट उपलब्धियां जैसलमेर में खेल प्रतिभाओं को मिल रही बेहतर प्रशिक्षण एवं खेल सुविधाओं का परिणाम हैं।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968