• Sat. Oct 10th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

CJP का कल फिर जंतर-मंतर मार्च:आज दीपके समेत 7000 हिरासत में लिए गए थे; मेट्रो बैन-पुलिस एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट में रविवार को सुनवाई

ByAshok Mishra

Oct 10, 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का कल सुबह 10 बजे फिर जंतर-मंतर पर मार्च होगा। शनिवार को दिल्ली पुलिस की सख्ती के चलते प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर नहीं पहुंच सके। पुलिस ने CJP नेताओं अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को सुबह ही एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया।

CJP ने सुबह 10 बजे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बुलाया था, लेकिन कई जगह 3 से 5 लेयर की बैरिकेडिंग लगाकर समर्थकों को रोका गया। जिन 7 हजार लोगों को हिरासत में लिया गया था उन्हें छोड़ दिया गया। हालांकि सीजेपी लीडर्स को अभी रिलीज नहीं किया गया। दिल्ली में 38 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।

सुप्रीम कोर्ट रविवार को उस याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें मेट्रो-ट्रेन सेवाओं पर पूरी रोक के आदेश की कथित अनदेखी को लेकर अधिकारियों पर अवमानना कार्रवाई की मांग की गई है।

CJP ने SIR और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों के विरोध में CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन का आह्वान किया था।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968