• Sat. Oct 10th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

युवक की मौत पर बवाल, संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

पेड़ से फंदे पर लटका मिला युवक का शव: परिजनों ने 3 संदिग्धों पर जताया शक,

हाईवे पर लगाया जाम; डीवाईएसपी की समझाइश और कार्रवाई के आश्वासन पर खुला रास्ता

​ग्राम पंचायत किशोरपुरा स्थित खुरा माता जी के पास शनिवार को एक तलाई किनारे पेड़ से 19 वर्षीय युवक का शव लटकता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गौरा वालों की ढाणी (मंडावरी) निवासी प्रदीप (19) पुत्र रमेश मीणा के रूप में हुई है। घटना के विरोध में आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने तीन संदिग्धों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नेशनल हाईवे पर करीब एक घंटे तक जाम लगा दिया। लालसोट डीवाईएसपी की समझाइश और संदिग्धों को राउंडअप करने के आश्वासन के बाद जाम खोला गया और शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। ​राहगीरों ने देखा पेड़ से लटकता शव, सीमा विवाद पर दो थानों की पुलिस पहुंची


​जानकारी के अनुसार खुरा माता जी से करीब डेढ़-दो किलोमीटर दूर तलाई के पास से गुजर रहे राहगीरों ने पेड़ पर युवक का शव लटकते देखा। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटनास्थल बाटोद और मंडावरी थाना सीमा के समीप होने के कारण पहले सीमा को लेकर संशय बना, जिसके चलते दोनों थानों का पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। बाद में मंडावरी थाना पुलिस ने स्थिति संभालते हुए शव को नीचे उतारा और कब्जे में लिया। 3 संदिग्धों के नाम देकर हाईवे किया जाम, वाहनों की लगी कतारें घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों कस्बेवासी और परिजन मौके पर एकत्र हो गए। परिजनों ने तीन व्यक्तियों पर हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को नामजद रिपोर्ट दी और तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और तनाव की स्थिति बन गई।

अधिकारियों की समझाइश, 3 संदिग्ध राउंडअप सूचना पर लालसोट डीवाईएसपी सत्यनारायण यादव और लालसोट सीआई हरलाल मीणा अतिरिक्त पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। डीवाईएसपी ने आक्रोशित ग्रामीणों से समझाइश की और परिजनों द्वारा नामजद किए गए तीनों संदिग्धों को जल्द पकड़ने का भरोसा दिलाया। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्धों को हिरासत में लिए जाने के बाद ही परिजन शांत हुए और करीब एक घंटे बाद हाईवे से जाम हटाया जा सका। ​मेडिकल बोर्ड से कराया पोस्टमार्टम, FSL जांच पर टिकी स्थिति ​पुलिस ने शव को उप जिला चिकित्सालय मंडावरी की मोर्चरी में रखवाया, जहां डॉक्टरों के मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है और शरीर पर बाहरी चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं।
​मामले में क्या कहती है पुलिस:
डीवाईएसपी सत्यनारायण यादव ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम और एफएसएल (FSL) रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। अंदरूनी चोट या किसी जहरीले पदार्थ की आशंका की पुष्टि विसरा रिपोर्ट से होगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर निष्पक्ष जांच कर रही है।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968