कुशलगढ | आज दिनांक 11/10/2026 को थाना कुशलगढ़ में आगामी त्योहारों व नवरात्रि को लेकर सीएलजी सदस्य व शांति समिति, यूथ सीएलजी, पुलिस मित्र की मीटिंग शाम 04.00 बजे बैठक संपन्न हुई। पुलिस उप अधीक्षक विनोद कुमार और थानाधिकारी प्रवीण सिंह सिसोदिया ने सदस्यों से त्योहारों और चुनाव के दौरान आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। बैठक में थानाधिकारी ने कहा कि त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना जरूरी है। आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए तय गाइडलाइन का पालन करना होगा। बैठक में त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय पर भी बात हुई। बैठक में सरस्वती मंच के अजय निगम निलेश महेता अजय जोशी देवशंकर पंड्या वालचंद राजेश पालेवर मनोज सिंह चौहान शंकरलाल भोई दिग्विजयसिंह राठौड़ रोहित भोई गलजी विशाल शुभम दोसी परमेश लाल सिंह बहादुर सुरेश दीपसिंह उदयसिंह राहुल डिंडोर महेश प्रजापत भरत भोई साम जी मईडा धारू भूरिया पत्रकार अरुण जोशी ललित गोलेछा चौकी कुशलगढ़ से मनोज पाटीदार सहित सीएलजी सदस्य व शांति समिति, यूथ सीएलजी, पुलिस मित्र के सभी सदस्य मौजूद रहे
