• Sat. Oct 17th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

नए भैंरू जी महाराज के मंदिर स्थापना समारोह में उमड़े श्रद्धालु

नए भैरूजी मंदिर के उद्घाटन पर भजन संध्या में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, देर रात तक झूमे श्रद्धालु

भजन गायकों एवं कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, सभापति पुष्पा बल्दुआ सहित जनप्रतिनिधियों और भामाशाहों का हुआ सम्मान

शम्भू दयाल व्यास

ब्यावर। सेदरिया में तालाब की पाल के समीप नवनिर्मित भैरूजी मंदिर के उद्घाटन के अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन गायकों और कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने ऐसा समां बांधा कि उपस्थित श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में सराबोर रहे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, भामाशाहों और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लेकर मंदिर के उद्घाटन समारोह की शोभा बढ़ाई।

भजन संध्या में शंकर सिंह सिंघाड़िया, गिरधारी लाल जैतारण, श्रवण लाल भीम, पूनम सिंह, मधुबाला एवं माया सहित अन्य कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। भजनों की मधुर स्वर लहरियों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने कलाकारों की प्रस्तुतियों का आनंद लिया और देर रात तक कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों का किया सम्मान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद सभापति पुष्पा जयकिशन बल्दुआ उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं नेता जयकिशन बल्दुआ तथा नगर परिषद उपसभापति दीक्षांत हरचंदानी ने शिरकत की। इनके साथ पार्षद गोपाल सिंह रावत, भोम सिंह, रामावतार लाटा, किशोर पाल सिंह, तिलक सिंह, वीरेंद्र सिंह (प्रतिनिधि), पूजा राठौड़ (प्रतिनिधि), रवि टॉक एवं मंगल सिंह मोनू सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

आयोजन के दौरान अतिथियों का माला पहनाकर तथा शॉल और साफा ओढ़ाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। मंदिर निर्माण में सहयोग देने वाले प्रमुख भामाशाह गोपाल सिंह (लिको), गणपत सिंह मुग्धेश कवि, सूरज सिंह (सूत्रधार), श्रीमती अनिता (गुड्डी) एवं श्रीमती पान कंवर सहित अन्य सहयोगकर्ताओं का भी सम्मान किया गया।

मंदिर निर्माण समिति के सदस्यों का बढ़ाया उत्साह

इस अवसर पर समाजसेवी डूंगर सिंह सुरड़िया एवं शंकर सिंह भाटी सहित अन्य समाजसेवियों का सम्मान किया गया। सभापति पुष्पा बल्दुआ एवं जयकिशन बल्दुआ ने मंदिर निर्माण समिति के सदस्यों और प्रमुख कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। धार्मिक आयोजन में भामाशाहों के योगदान और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका को महत्वपूर्ण बताया गया।

कार्यक्रम का संचालन गणपत सिंह मुग्धेश तथा नारायण सिंह एवं पूनम सिंह ने किया। अंत में भोपाजी दोप सिंह ने अतिथियों, भामाशाहों और उपस्थित आमजन के प्रति आभार व्यक्त किया। भैरूजी मंदिर के उद्घाटन के अवसर पर आयोजित इस भजन संध्या ने क्षेत्र में धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और सामूहिक सहयोग की भावना को मजबूत किया।