• Thu. May 21st, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

PRAYAGRAJ महाकुंभ में 20 देशों से पहुंचे श्रद्धालु

ByAshok Mishra

Jan 13, 2025
PRAYAGRAJPRAYAGRAJ

PRAYAGRAJ महाकुंभ में 20 देशों से पहुंचे श्रद्धालु

PRAYAGRAJ
PRAYAGRAJ

 बोले- यह अद्भुत:स्टीव जॉब्स की पत्नी आत्मशुद्धि के लिए आईं

ब्राजील के फ्रांसिस्को बोले- मोक्ष की तलाश

144 साल बाद प्रयागराज महाकुंभ में दुर्लभ संयोग बन रहा है। संगम के पहले स्नान पर ब्राजील, अफ्रीका, अमेरिका, फ्रांस, रूस समेत 20 देशों से विदेशी भक्त पहुंचे। पूरे महाकुंभ के दौरान लाखों विदेशी आएंगे।

एपल के सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल भी अमेरिका से कुंभ पहुंच चुकी हैं।

वह 29 जनवरी तक कल्पवास करेंगी। कल्पवास के दौरान वह 16 दिन तक ध्यान, तपस्या और आत्मशुद्धि करेंगे।

लॉरेन निरंजनी अखाड़ा में स्वामी कैलाशानंद गिरी की मौजूदगी में व्यासनंद गिरी महाराज के पट्टाभिषेक (राजतिलक) में शामिल हुईं।

उन्होंने व्यासनंद गिरी महाराज को पट्‌टाभिषेक किया।

ब्राजील से आए फ्रांसिस्को को मोक्ष की तलाश है। संगम में डुबकी लगाते हुए वह कहते हैं- मोक्ष की खोज कर रहा हूं। भारत दुनिया का आध्यात्मिक हृदय है।

साउथ अफ्रीका से आई निक्की आस्था का सैलाब देखकर कहती हैं- यकीन करना मुश्किल है। रूस की श्रद्धालु ने कहा- मैं अचंभित हूं। यहां अद्भुत शक्ति है।

https://www.facebook.com/chanakyanewsindialive

https://www.instagram.com/indiachanakyanews/?hl=en

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968

अन्य ख़बरें