• Sun. Jul 26th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

PRAYAGRAJ अमित शाह प्रयागराज पहुंचे, संगम में डुबकी लगाई

ByAshok Mishra

Jan 27, 2025 #PRAYAGRAJ
PRAYAGRAJPRAYAGRAJ

PRAYAGRAJ अमित शाह प्रयागराज पहुंचे, संगम में डुबकी लगाई

PRAYAGRAJ
PRAYAGRAJ

PRAYAGRAJ  5 घंटे महाकुंभ में रहेंगे

जूना अखाड़े में संतों के साथ भोजन करेंगे

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह प्रयागराज पहुंच गए हैं। वह सीएम योगी के साथ महाकुंभ में डुबकी लगाएंगे। जूना अखाड़े में साधु-संतों के साथ भोजन करेंगे। शाह करीब 5 घंटे तक महाकुंभ में रहेंगे।

शाह का हेलिकॉप्टर सुबह साढ़े 11 बजे बमरौली एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। सीएम योगी और दोनों डिप्टी सीएम केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक ने स्वागत किया। शाह यहां से BSF के हेलिकॉप्टर से दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) पहुंचेंगे। DPS से कार से अरैल घाट पहुंचेंगे। यहां से स्टीमर से संगम पहुंचेंगे और डुबकी लगाएंगे।

स्नान के बाद स्टीमर से किला घाट जाएंगे। अक्षयवट का दर्शन करेंगे। दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर जूना अखाड़ा पहुंचेंगे। साधु-संतों से मुलाकात और भोजन करेंगे। जूना अखाड़े में डेढ़ घंटे यानी 3 बजकर 15 मिनट तक रहेंगे। इसके बाद दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

महाकुंभ पहुंचने से पहले शाह ने लिखा- संगम स्नान के लिए उत्सुक हूं। शाह के दौरे को देखते हुए सभी घाटों पर सुबह से नावों का संचालन रोक दिया गया। लेटे हनुमान मंदिर में एंट्री बंद कर दी गई है।

https://www.facebook.com/chanakyanewsindia24

https://www.instagram.com/indiachanakyanews/

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968