• Tue. Jun 9th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

DELHI पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेंगी ममता

ByAshok Mishra

Feb 11, 2025 #DELHI
DELHIDELHI

DELHI पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेंगी ममता

DELHI
DELHI

दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद एक बार फिर INDIA ब्लॉक की एकजुटता पर सवाल खड़े हो रहे हैं

दिल्ली के नतीजों के बाद ममता बनर्जी ने भी कहा कि वे 2026 में होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेंगी।

इस पर शिवसेना उद्धव गुट के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने दिल्ली में कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री

और TMC प्रमुख ममता बनर्जी की पार्टी राज्य में विधानसभा और लोकसभा चुनाव हमेशा अकेले लड़ती आ रही हैं।

https://www.instagram.com/indiachanakyanews/

लेकिन मेरा मानना है कि ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में INDIA ब्लॉक से नाता तोड़ लिया है

  हालांकि, केंद्र में वे गठबंधन का हिस्सा हैं। इस नाते उन्हें कांग्रेस पार्टी से एक बार जरूर बात करनी चाहिए। कांग्रेस गठबंधन का सबसे बड़ा दल है।

https://www.facebook.com/profile.php?id=61565478241903

दिल्ली चुनाव में हार के बाद केजरीवाल के पंजाब के मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधायकों की बैठक को लेकर राउत ने कहा…

ममता बोलीं- गठबंधन को एक होना चाहिए, लेकिन इसमें फूट TMC सूत्र ने सीएम ममता बनर्जी के हवाले से कहा, ‘कांग्रेस ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) की मदद नहीं की। हरियाणा में AAP ने कांग्रेस की मदद नहीं की। इसी वजह से भाजपा दोनों राज्यों में जीत गई। सभी को एक साथ होना चाहिए, लेकिन बंगाल में कांग्रेस का कुछ भी नहीं है। इसलिए अकेले चुनाव लड़ेंगे।’

सिब्बल बोले- गठबंधन के मसले सुलझाने होंगे राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने मंगलवार को कहा कि गठबंधन को साथ बैठकर सोच-समझकर आगे बढ़ने की जरूरत है। कांग्रेस हमेशा सहमति से आगे बढ़ने की कोशिश करती है। हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि कभी-कभी गठबंधन में समस्याएं आती हैं। सिब्बल ने 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस के कमजोर प्रदर्शन के चलते महागठबंधन को बहुमत नहीं मिल पाया था।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968