• Fri. Aug 14th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

NEW DELHI प्रधानमंत्री मोदी का निशाना

ByAshok Mishra

Aug 5, 2025 #new delhi
NEW DELHINEW DELHI

NEW DELHI प्रधानमंत्री मोदी का निशाना

NEW DELHI विपक्ष ने फिर मारी खुद के पैर पर कुल्हाड़ी, ऑपरेशन सिंदूर पर बहस की मांग बनी उलटी चाल – NDA ने किया सम्मान

NEW DELHI
NEW DELHI

दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में मंगलवार को NDA संसदीय दल की बैठक हुई। इसमें NDA सांसदों ने ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव की सफलता पर PM नरेंद्र मोदी को सम्मानित किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने PM को हार पहनाया। सांसदों ने ‘हर-हर महादेव’, ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, PM ने सांसदों को अपने संबोधन में कहा, ‘संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की मांग करके विपक्ष ने गलती की। इसमें उनकी ही फजीहत हुई। विपक्ष अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारने में माहिर है। विपक्ष रोज ऐसी चर्चा कराए, हम इस फील्ड में माहिर हैं।’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘बिहार में वोटर्स लिस्ट रिविजन के मुद्दे पर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। देश की जनता सब देख रही है।’ PM ने अमित शाह की भी तारीफ की और कहा कि वे अब सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले केंद्रीय गृह मंत्री हैं।

https://www.instagram.com/indiachanakyanews/reel/DM7oZGwtHaD/

NDA सांसदों की बैठक में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव भी पास किया गया। इसमें कहा गया कि सैन्य शक्ति और मजबूत नेतृत्व के जरिए इंसाफ हुआ। भारत आतंकवाद को न तो भूलता है और न ही कभी माफ करता है।

PM मोदी संसदीय दल की बैठक में नए सांसदों से भी मिले। बैठक में भाजपा और उसके सभी सहयोगी दलों के सभी सांसदों का शामिल होना अनिवार्य था। सांसदों को NDA सरकार के 11 साल के कार्यकाल पर, ’11 साल,11 बड़े फैसले’ शीर्षक वाली किताब दी गई।

21 जुलाई से शुरू हुए संसद के मानसून सत्र के दौरान NDA सांसदों की यह पहली बैठक थी। वहीं, जून 2024 में केंद्र में तीसरी बार वापसी के बाद किसी संसद सत्र के दौरान NDA सांसदों की यह दूसरी बैठक थी।

https://www.facebook.com/share/1AwZTn6nCD/

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे। इसके जवाब में भारत ने 7 मई को रात डेढ़ बजे ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था। सेना ने देर रात 1:51 बजे सोशल मीडिया पर ऑफिशियल बयान जारी कर कहा- इंसाफ हो गया। साथ में ऑपरेशन सिंदूर की फोटो भी शेयर की।

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकाने तबाह किए थे। 10 मई तक चले संघर्ष में पाकिस्तान के कई एयरबेस पर भी हमले किए थे। 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे। 28 जुलाई को श्रीनगर में ऑपरेशन महादेव नाम से चले मुठभेड़ में पहलगाम हमला करने वाले लश्कर-ए-तैयबा (Let) के तीन सीनियर कमांडर मारे गए थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 जुलाई को लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर दो दिनों के बहस में हिस्सा लिया था। एक घंटा 40 मिनट की स्पीच में ट्रम्प का नाम लिए बिना कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुनिया में किसी भी देश ने भारत को अपनी सुरक्षा में कार्रवाई करने से रोका नहीं है।’

उन्होंने बताया, ‘दुनिया के किसी भी नेता ने भारत से पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन रोकने को नहीं कहा था। पाकिस्तान के DGMO ने भारत के DGMO से हमला रोकने की गुहार लगाई थी, क्योंकि वो हमारा हमला नहीं झेल पा रहा था।’ बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प अब तक 26 बार कह चुके हैं कि भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर उन्होंने कराया।

https://x.com/chanakyalivetv/status/1952637791575421399

इससे पहले राहुल गांधी ने 36 मिनट स्पीच दी थी। कहा, ‘अगर दम है तो प्रधानमंत्री यहां सदन में यह बोल दें कि वह झूठ बोल रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में 16 घंटे से ज्यादा बहस चली।

PM मोदी से पहले अमित शाह ने 29 जुलाई को लोकसभा में पहलगाम हमले के आतंकियों के मारे जाने की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि जिन आतंकियों ने पहलगाम के बायसरन घाटी में हमारे 26 पर्यटकों को मारा, उन्हें 28 जुलाई को ऑपरेशन महादेव में ढेर कर दिया गया।

शाह ने बताया, ‘इन आतंकियों के नाम सुलेमान, अफगान और जिब्रान हैं। ये तीनों आतंकी पहलगाम हमले में शामिल थे। सुरक्षाबलों ने पाकिस्तानी वोटर ID-चॉकलेट से पहलगाम के आतंकियों की पहचान की।’ गृह मंत्री ने बताया कि ऑपरेशन महादेव 3 महीने पहले, 22 मई को शुरू हुआ था। करीब 3 महीने बाद यह अंजाम तक पहुंचा।

NEW DELHI
NEW DELHI

 

 

 

 

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968