• Sun. Jul 26th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

DEHRADUN धराली त्रासदी एक ऑफिसर और 8 जवान लापता

ByAshok Mishra

Aug 7, 2025 #Dehradun
DEHRADUNDEHRADUN

DEHRADUN धराली त्रासदी एक ऑफिसर और 8 जवान लापता

DEHRADUN 70 लोगों को बचाया गया गंगोत्री में करीब 200 लोग फंसे, रेस्क्यू जारी

DEHRADUN
DEHRADUN

उत्तराखंड के उत्तरकाशी स्थित धराली में बादल फटने से आई बाढ़ में अब तक 3 मौतों की पुष्टि हो चुकी है। 70 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। प्रशासन के हवाले से सेना ने बताया कि 50 से ज्यादा लोग लापता हैं। एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) और 8 जवान लापता हैं।

https://www.instagram.com/indiachanakyanews/reel/DM7o3rgOULc/

वहीं, आर्मी के 9 जवानों और 3 सिविलियंस को हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू कर देहरादून ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को AIIMS ऋषिकेश, 8 लोगों को उत्तरकाशी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

https://www.facebook.com/share/16i7r2B9pz/

सेना के मुताबिक, करीब 180-200 पर्यटक गंगोत्री में फंसे हुए हैं। इनके लिए सेना खाना और रहने की व्यवस्था मुहैया करा रही है। सेना ने बताया कि पैरा ट्रूप्स और मेडिकल टीमों को चिनूक हेलिकॉप्टर से हर्षिल ले जाया जाएगा।

दरअसल, उत्तरकाशी जिले के धराली में मंगलवार दोपहर 1.45 बजे बादल फट गया था। गंगोत्री के पहाड़ों से बहने वाली खीर गंगा नदी में बाढ़ आ गई। तेज रफ्तार पानी के साथ आए मलबे ने 34 सेकेंड में धराली गांव को जमींदोज कर दिया था।

https://x.com/chanakyalivetv/status/1953077005861437495

DEHRADUN
DEHRADUN

 

 

 

 

 

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968