• Sun. Jul 26th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

SAMBHAL श्रम विभाग द्वारा चलाए गए अभियान में एक नाबालिक पाया गया

SAMBHAL श्रम विभाग द्वारा चलाए गए अभियान में एक नाबालिक पाया गया

SAMBHAL पुलिस अधीक्षक महोदयकृष्ण कुमार के आदेश के अनुक्रम एवं अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिण अनुकृति शर्मा व क्षेत्राधिकारी बहजोई डॉ0 प्रदीप कुमार सिंह जनपद संभल के निर्देश के क्रम में थाना ए0एच0टी0 टीम व श्रम विभाग के श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्री मो0आजम व मय टीम तथा NGO प्रभारी जस्ट राइट गौरी शंकर मय टीम द्वारा थाना बहजोई क्षेत्रान्तर्गत बाल श्रम के खिलाफ जागरुकता अभियान चलाया गया । अभियान में बहजोई में विभिन्न प्रतिष्ठानों को चेक किया। अभियान के दौरान 01 नाबालिक उम्र 10 वर्ष को रेस्क्यू कर प्रतिष्ठान के मालिक के विरुद्ध नियम अनुसार विधिक कार्रवाई की गई। नाबालिक बच्चे को मुख्य चिकित्सा अधिकारी बहजोई जनपद संभल के समक्ष प्रस्तुत किया गया और जिला अस्पताल जनपद संभल में मेडिकल संबंधित डॉक्टर द्वारा मेडिकल कराकर तथा नाबालिक बच्चे को सीडब्ल्यूसी के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।

सीडब्ल्यूसी द्वारा आवश्यक कार्रवाई की गई व नाबालिक बच्चों को उनके उनके माता को उचित हिदायत देते हुए नियमानुसार सुपुर्द किया गया । थाना एएचटी की टीम ब श्रम विभाग की टीम ब NGO द्वारा प्रतिष्ठान मालिक को बाल श्रम में बच्चों को न लगाने के संबंध में जागरूक किया गया एवं बताया गया कि किसी भी दशा में 18 वर्ष से कम उम्र के बालकों को काम पर ना रखा जाए ऐसा करना दंडनीय अपराध है तथा इमरजेंसी सहायता हेतु शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1090 1098 108 112 1076 181 आदि के संबंध में जानकारी दी गई । अभियान में प्रभारी निरीक्षक थाना AHT सत्य विजय सिंह, कांस्टेबल नवीन कुमार,चालक का0 मयंक व श्रम विभाग के श्रम प्रवर्तन अधिकारी मो0 आजम व मय टीम तथा NGO प्रभारी जस्ट राइट गौरी शंकर मय टीम शामिल रहे।

 

SAMBHAL रिपोर्टर – सचिन कुमार

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968