• Thu. Aug 13th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

BIHAR नीतीश कुमार का दसवीं बार मुख्यमंत्री बनना सिर्फ एक राजनैतिक उपलब्धि नहीं है

ByAshok Mishra

Nov 20, 2025

नीतीश कुमार का दसवीं बार मुख्यमंत्री बनना सिर्फ एक राजनैतिक उपलब्धि नहीं है

— यह बिहार की राजनीति में उनकी बेजोड़ पकड़, गठबंधन-कौशल और लंबे समय तक कायम रहने की कला का भी परिचायक है। इससे यह साफ है कि वे अभी भी बिहार के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक हैं। लेकिन अब असली परीक्षा यह है कि वो अपने इस नए कार्यकाल में जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे या नहीं।

10वीं बार बिहार के CM बने नीतीश कुमार:शपथ के बाद PM से मिलाया हाथ, सम्राट चौधरी समेत 26 मंत्रियों ने ली शपथ

 

नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। गांधी मैदान में हो रहे भव्य समारोह में PM मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई बड़े भाजपा नेता मौजूद हैं।

हरियाणा, असम, गुजरात, मेघालय, यूपी, नगालैंड, ओडिशा, दिल्ली और राजस्थान के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए हैं। मंच पर चिराग पासवान ने मांझी और जेपी नड्डा के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

डिप्टी सीएम के रूप में सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने शपथ ली। कुल 26 विधायक मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं।

नीतीश कैबिनेट में इस बार नए चेहरों को मौका दिया गया है। रामकृपाल यादव, श्रेयसी सिंह को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। चिराग की पार्टी से 2 विधायकों को मंत्री बनाया गया है। इसमें संजय सिंह भी शामिल हैं। संजय सिंह महुआ से चुनाव जीते हैं। उन्होंने लालू यादव के बेटे तेजप्रताप को मात दी थी।

 

 

 

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968