• Sun. Jul 26th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

SAMBHAL राज्य महिला आयोग,श्रीमती अवनी सिंह की अध्यक्षता में जागरूकता चौपाल का आयोजन

SAMBHAL राज्य महिला आयोग,श्रीमती अवनी सिंह की अध्यक्षता में जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया।

SAMBHAL जिसमें माननीय सदस्य ने जन चौपाल के विषय में लोगों को जागरूक किया उन्होंने कहा कि चौपाल के माध्यम से जनमानस अपनी समस्याओं को सामने रख सकते हैं और उन समस्याओं का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों के द्वारा निस्तारण किया जाएगा।


SAMBHAL अपर पुलिस अधीक्षक अनुकृति शर्मा के द्वारा जन चौपाल के अंतर्गत जागरूक किया गया उन्होंने कहा कि घरेलू हिंसा की शिकायतों के लिए सरकार के द्वारा महिला शक्ति केंद्र संचालित हैं उन्होंने कहा कि महिलाएं निसंकोच अपनी समस्या को वहां रख सकती हैं उनको संज्ञान में लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर उनका निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।


उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के साथ-साथ बेटियों को आत्मनिर्भर भी बनाना चाहिए जिससे महिलाएं अपना सम्मान समाज में प्राप्त कर सकें।
उन्होंने लोगों को जागरुक करते हुए कहा कि अवैध अस्पतालों पर इलाज ना कराए प्राथमिकता के आधार पर महिलाएं अवैध अस्पतालों में ना जाएं जिसको लेकर जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आशाओं एवं आंगनबाड़ियों के द्वारा महिलाओं को अवैध अस्पतालों में ना जाने के प्रति जागरूक किया जाए।


सीडीपीओ रचना यादव ने जिलाधिकारी के निर्देशन में बालकों के कुपोषण को दूर करने के लिए किये जा रहे कार्यों और आईसीडीएस विभाग के द्वारा किए गए नवाचारों पर प्रकाश डाला गया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस महेश कुमार ने आईसीडीएस विभाग के अंतर्गत सरकार के द्वारा चलाई जा रहीं विभिन्न योजनाओं के विषय में माननीय सदस्य को विस्तार पूर्वक जानकारी दी एवं उसकी प्रगति के बारे में भी बताया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से चंद्रपाल सिंह के द्वारा जिला विधिक सेवाओं के बारे में जन चौपाल में लोगों को जागरूक किया गया एवं महिलाओं के लिए विधिक सेवा किस प्रकार से सुगमता पूर्वक प्रदान की जा रही है उसको लेकर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर मनीष अरोड़ा के द्वारा स्वास्थ्य विभाग के द्वारा चलाई जा रहीं विभिन्न योजनाओं के विषय में माननीय सदस्य को बताया गया और उन्होंने कहा कि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के द्वारा महिलाओं को लाभ दिया जा रहा है और महिलाओं को जागरुक भी किया जा रहा है ।

अपर पुलिस अधीक्षक के द्वारा महिलाओं के कार्यस्थल पर उत्पीड़न अधिनियम 2013 के संबंध में महिलाओं को उनके कार्य स्थल पर होने वाले किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की शिकायत करने के लिए भी महिलाओं को जागरूक किया उन्होंने कहा महिलाएं किसी भी प्रकार का उत्पीड़न सहन न करें । सदस्य राज्य महिला आयोग श्रीमती अवनी सिंह ने जिलाधिकारी के प्रयासों से संभल की बदलती तस्वीर पर प्रसन्नता व्यक्त की और उन्होंने कहा कि संभल जिले में सरकार की योजनाओं पूर्ण रूप से धरातल पर क्रियान्वित होती दिखाई दे रही हैं उन्होंने कहा कि वह गांव जो सरकार की योजनाओं से अच्छादित होने से वंचित हैं उन तक भी सरकार की योजनाएं पहुंचें।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अनुकृति शर्मा, जिला विधिक प्राधिकरण से चंद्रपाल सिंह, चिकित्सा अधीक्षक सम्भल डॉ मनीष अरोड़ा, जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस महेश कुमार, महिला थाना अध्यक्ष रेनू सिंह सहित समस्त संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

SAMBHAL रिपोर्टर – सचिन कुमार

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968